फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ : आबादी में कम, लेकिन मतदान करने में आगे हैं जिले की महिलाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
रिंकू शर्मा
विज्ञापन

चुनाव में भले ही महिला दावेदारों की संख्या कम हो और आबादी की दृष्टि से भी उनकी संख्या कम हो, लेकिन इसके बाद भी मतदान करने में महिलाएं काफी आगे हैं। मतदान के प्रति महिलाओं में अब काफी रुचि देखी जा रही है। पिछले विधानसभा चुनाव में भी उन्होंने पुरुषों को मतदान करने में पीछे छोड़ा था। इस बार मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान में जिस तरह से महिलाओं ने अपनी रुचि दिखाते हुए वोटर लिस्ट में नाम बढ़वाए हैं उससे उनका उत्साह साफ देखा जा सकता है। उम्मीद है कि जिले के कुल 27.64 लाख मतदाताओं में से 12.92 लाख महिला मतदाता 10 फरवरी को होने वाले चुनाव में अपना दमखम दिखाते हुए पुरुषों को पीछे छोड़ते हुए मतदान का एक नया रिकार्ड बनाने की तैयारी में हैं। जिला प्रशासन ने भी इस बार जागरूकता अभियान चलाकर मतदान प्रतिशत को बढ़ाने में किसी प्रकार की कोई कसर बाकी नहीं छोड़ी है।
2017 में विधानसभा चुनाव में मतदान करने में मारी थी बाजी
वर्ष 2017 के विधानसना चुनाव में महिलाएं पुरुषों से कहीं आगे रही थीं। जिले की सातों विधानसभा सीटों पर हुए मतदान का कुल प्रतिशत 63.48 था। इसमें 63.63 प्रतिशत महिलाओं ने व 63.35 प्रतिशत पुरुष मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। बरौली विधानसभा क्षेत्र की महिला मतदाता सबसे आगे रहीं थीं। इन्होंने 65.68 प्रतिशत मतदान किया था। हालांकि कोल विधानसभा में सबसे कम 61.94 प्रतिशत महिलाओं ने मताधिकार किया था। जिले में सबसे अधिक मतदान के मामले में शहर विधानसभा अव्वल तो अतरौली विधानसभा में सबसे कम मतदान दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

वर्ष 2017 में हुए ऐसे हुआ था मतदान
विधानसभा का नाम, पुरुष मतदाता, महिला मतदाता
खैर, 61.71, 62.06
बरौली, 65.31, 65.68
अतरौली, 59.9, 62.39
छर्रा, 62.36, 64.01
कोल, 63.30, 61.94
शहर, 66.40, 64.31
इगलास, 64.29, 64.98
(मतदान के आंकड़े प्रतिशत में)
लोकतंत्र में लोगों को मतदान करने का अधिकार मिला हुआ है। ऐसे में 10 फरवरी को होने वाले मतदान में जिले के सभी मतदाता अपने मताधिकार का प्रयोग कर मतदान प्रतिशत को बढ़ाने व मजबूत सरकार के गठन में अहम भूमिका अदा करें।
- राकेश कुमार पटेल, एडीएम सिटी व उप जिला निर्वाचन अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें