फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वायु प्रदूषणः सड़कों पर पानी का छिड़काव, पेड़ों की हो रही धुलाई

विज्ञापन
सड़कों और पौधों पर पानी का छिड़काव करते नगर निगम के कर्मचारी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
शहर में वायु प्रदूषण का स्तर कम करने के लिए नगर निगम ने टीम को सड़क पर उतार दिया गया है। धूल को वातावरण में फैलने से रोकने के लिए सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है। पेड़-पौधों को स्प्रे मशीन से धुलवाया जा रहा है। प्रमुख सड़कों से धूल हटाने के लिए रोड स्वीपिंग मशीन लगाई गई है।
विज्ञापन

महानगर में वायु प्रदूषण का स्तर बढ़ने के कारण सांस लेना मुश्किल हो रहा है। ऐसे में नगर निगम की टीम को सड़कों पर उतार दिया गया है। सोमवार को शहर की प्रमुख सड़कों पर धूल फैलने से रोकने के लिए पानी का छिड़काव कराया गया। हालांकि, यह कार्य दीपावली के समय से चल रहा है। स्प्रे मशीन से पौधों को धुलवाया जा रहा है। नगर आयुक्त गौरांग राठी ने बताया कि पांच सैनिटाइजर मशीन, पांच छिड़काव टैंकर, 3 सीवर जैटिंग मशीन आदि के साथ-साथ 25 कर्मियों की पांच टीमें वायु प्रदूषण रोकथाम के लिए गठित की गई हैं। उन्होंने कहा कि कूड़ा जलाने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। धुंध को देखते हुए नगर निगम कंट्रोल रूम 7500441344 को 24 घंटे के लिए कार्यशील रखा गया है।
रोस्टर बनाकर किया जा रहा पानी का छिड़काव
यूनिवर्सिटी सर्किल से घंटाघर, रेलवे स्टेशन, मैरिस रोड, केला रोड, पुरानी चुंगी, क्वार्सी से मीनाक्षी पुल, जीटी रोड के अतिरिक्त ज्ञानसरोवर स्थित प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड कार्यालय के आसपास के क्षेत्रों में पानी का छिड़काव किया गया। पौधों पर पानी का स्प्रे किया गया। धूल को खत्म करने के लिए रोस्टर बनाकर सड़कों पर पानी का छिड़काव किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- अनवर ख्वाजा, महाप्रबंधक, जल
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें