फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः एगमार्क के विपरीत मिली पैकिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली के त्योहार पर सरसों के तेल का दाम कम नहीं हो रहा है। बाजार में फुटकर दुकानों में इसकी कीमत लगभग 172 से 175 रुपये प्रति लीटर तक है। थोक में इसका दाम 170 रुपये प्रति लीटर तक है। तेल के बढ़ते दामों की रोकथाम के लिए थोक बाजारों और कारखानों में सरसों के तेल के स्टाक की लगातार जांच हो रही है। सोमवार को सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा ने आगरा रोड और खैर रोड पर दो बड़े कारखानों में जांच की। जिसमें तयशुदा मानकों के अनुसार स्टाक मिला। एक कारखाने में एगमार्क के विपरीत पैकिंग मिली। जिस पर फर्म संचालकों को नोटिस देकर जवाब मांगा जा रहा है। सिटी मजिस्ट्रेट ने कहा कि सरसों का तेल का स्टाक नियम के अनुसार ही रखा जा सकेगा। ज्यादा भंडारण करने पर नियमानुसार कार्रवाई होगी।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि आगरा रोड और खैर रोड पर दो बड़ी फर्म पर जांच पड़ताल हुई। जिसमें डबल हिरन ब्रांड का सरसों का तेल बनाने वाली मलूक चंद्र फर्म में सरसों के तेल का उत्पादन बंद मिला। यहां पर पिछले कई दिनों से उत्पादन इसलिए बंद कर दिया गया, क्योंकि बाजार में रेट ज्यादा हो गया था। सस्ता होने पर फर्म को बड़ा नुकसान होने का अंदेशा था इसलिए पुराना स्टाक ही बेचा जा रहा था। यहां पर मानकों के अनुसार लगभग 25 से 30 टन सरसों का तेल का स्टाक मिला है।
दूसरी फर्म खैर रोड पर खेरेश्वर मंदिर के आगे भगवानदास एडबिल ऑयल अटलपुर की जांच की गई। यहां पर सरसों का तेल पैक करने का एगमार्क केसर के नाम से रजिस्टर्ड था, लेकिन बैनर तुलसी का पाया गया। एक अन्य ब्रांड का सामान भी मिला है। बाकी ब्रांड को क्या लाइसेंस हॉलमार्क अधिनियम फर्म के पास रोजाना दो टन तक सरसों का तेल पैक कर बेचने का लाइसेंस है। मौके पर 25 टन माल ही मिला है। सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि उक्त फर्म में पकड़ी गई अनियमितता से जिलाधिकारी को अवगत कराया जाएगा। इसके बाद नियमानुसार कार्रवाई कर उनका हालमार्क रद कराया जाएगा। इस संबंध में जिलाधिकारी के स्तर से कार्रवाई होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें