फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः सरसों का तेल, लड्डू, घी, बेसन के नमूने भरे

विज्ञापन
विज्ञापन
दीपावली से पहले मिलावटी खाद्य पदार्थों पर शिकंजा कसता जा रहा है। खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग की टीमों ने सोमवार को कई स्थानों पर छापा मार कर खाद्य पदार्थों के नमूने भरे। इस दौरान लगभग 20 क्विंटल टॉफी (कन्फेक्शनरी), लगभग 400 लीटर खाद्य तेल, 18.5 किलो घी व 34 किलोग्राम बेसन को सीज किया गया।
विज्ञापन

जिला अभिहित अधिकारी सर्वेश मिश्रा ने बताया कि थाना सासनी गेट के अंतर्गत खाई डोरा जयगंज स्थित कुंजीलाल फूड्स प्रालि. (मिठाई निर्माणशाला) से राजस्थानी लड्डू, बेसन, घी एवं खोया के एक-एक नमूना भरा गया। तहसील कोल में थाना महुआ खेड़ा के अंतर्गत देवी का नगला स्थित वीएस एंटरप्राइजेज से विभिन्न प्रकार की टॉफियों के कुल 4 नमूने भरे गए। थाना गांधी पार्क के अंतर्गत बाबा कॉलोनी पर अभिषेक की घी निर्माणशाला से घी का एक नमूना लिया गया। थाना मडराक के अंतर्गत फर्म मलूक चंद फूड्स लिमिटेड से सरसों के तेल का नमूना लिया गया। थाना लोधा के अंतर्गत फर्म भगवानदास एडिबल ऑयल अटलपुर से सोयाबीन रिफाइंड ऑयल का एक नमूना, रिफाइंड पाम आयल का एक नमूना व सरसों के तेल का एक नमूना लिया गया।
तहसील अतरौली में थाना पालीमुकीमपुर के अंतर्गत गांव हरदोई पर यूसुफ के खाद्य तेल के प्रतिष्ठान से खाद्य सुरक्षा अधिकारी एके सिंह द्वारा सरसों के तेल का एक नमूना लिया गया। तहसील गभाना में थाना चंडौस के अंतर्गत श्रीरामा ट्रेडर्स से बंधानी हींग का नमूना लिया गया। उपरोक्त कार्रवाई के दौरान लगभग 20 क्विंटल टॉफी (कन्फेक्शनरी), लगभग 400 लीटर खाद्य तेल, 18.5 किलो घी व 34 किलोग्राम बेसन को सीज किया गया। अभिहित अधिकारी सर्वेश मिश्रा और मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अक्षय प्रधान द्वारा बताया गया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें