फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः प्रोफेशनल युवाओं से संवाद करेंगे केंद्रीय मंत्री शेखावत

विज्ञापन
विज्ञापन
केंद्रीय जल शक्ति मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत आज अलीगढ़ के प्रोफेशनल युवाओं से संवाद करेंगे। वह अपनी मन की बात सुनाएंगे और युवाओं के मन की बात सुनेंगे। केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित योजनाओं से भी युवाओं को अवगत कराएंगे। युवा उनसे प्रश्न भी पूछ सकते हैं।
विज्ञापन

भाजपा युवा मोर्चा की ओर से रघुनाथ पैलेस में ‘युवोत्थान’ का आयोजन किया जा रहा है। इसमें युवाओं विशेषकर वकील, डॉक्टर, इंजीनियर, बैंकर, व्यापारी, उद्यमी, खिलाड़ी, विधि के विद्यार्थी आदि अन्य क्षेत्र से जुड़े युवाओं को बुलाया गया है। भाजपा युवा मोर्चा ब्रज क्षेत्र के अध्यक्ष मनीष गौतम, उपाध्यक्ष निखिल माहेश्वरी समेत अन्य पदाधिकारी तैयारियों का जायजा लेने अलीगढ़ पहुंच गए हैं।
क्षेत्रीय अध्यक्ष ने कार्यक्रम स्थल पर जाकर तैयारियों का जायजा लिया। जिला एवं महानगर के पदाधिकारियों के साथ बैठक की। भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं युवा मोर्चा के प्रदेश सह प्रभारी सुभाष यदुवंश बृहस्पतिवार सुबह चार बजे पहुंचने वाले हैं। क्षेत्रीय अध्यक्ष मनीष गौतम व युवा मोर्चा के महानगर अध्यक्ष अमन गुप्ता ने बताया कि युवोत्थान कार्यक्रम प्रदेश के 14 महानगरों में आयोजित किया जा रहा है। युवा मोर्चा के महानगर उपाध्यक्ष एवं कार्यक्रम संयोजक अमित गोस्वामी ने बताया कि कार्यक्रम में प्रोफेशनल युवाओं को आमंत्रित किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें