फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः श्रद्धाभाव से मनाया गया गुरु तेग बहादुर का प्रकाश पर्व

विज्ञापन
गुरू तेग बहादुर के प्रकाश पर्व चौरी चौरा शताब्दी समारोह में उपस्थित लोग। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
चौरी चौरा शताब्दी समारोह पर आजादी के अमृत महोत्सव के तहत सिख धर्म के 9वें गुरु तेग बहादुर का प्रकाश पर्व सरकारी स्तर पर भी श्रद्धाभाव से मनाया गया। विकास भवन में आयोजित मुख्य कार्यक्रम के दौरान सभी ने गुरु के सुझाए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

जत्थेदार भूपेंद्र सिंह ने कहा कि सिख धर्म किसी धर्म के खिलाफ नहीं है। सिख धर्म का उदय ही मानव जाति के उत्थान के लिए हुआ है। जब कभी भी धर्म की हानि हुई है, सिखों ने चार कदम आगे बढ़कर राष्ट्र व धर्म की रक्षा के लिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया। जिला विकास अधिकारी भरत कुमार मिश्र ने कहा कि गुरु तेग बहादुर ने धर्म की रक्षा करते हुए अपने प्राणों का बलिदान कर दिया। सिख गुरु के बलिदान का इतिहास गौरव की अनुभूति कराता है।
परियोजना निदेशक ग्राम विकास अभिकरण भाल चंद्र त्रिपाठी ने कहा कि गुरु तेग बहादुर का सत्य, न्याय और धर्म के लिए दिया गया बलिदान कभी व्यर्थ नहीं जाएगा। कृष्णा गुप्ता ने कहा कि सिख धर्म त्याग से भरा हुआ देश भक्तों को समर्पित रहा है। इं. वीके गुप्ता ने कहा कि बार्डर पर शहीद होने की प्रेरणा सिख गुरुओं से ही प्राप्त होती है। कर्नल जगरूप सिंह ने कहा कि सिखों के बलिदान से हमें सीखना भी चाहिए और हम सीखे भी हैं।
विज्ञापन

अपर जिला विकास अधिकारी समाज कल्याण संध्या रानी बघेल ने कहा कि सिख बिरादरी त्याग बलिदान के लिए जानी जाती है। सुरेंद्र कुमार शर्मा ने अलीगढ़ के शिशियापाड़ा में स्थापित गुरुद्वारा का जिक्र करते हुए कहा कि वहां पर रखे ग्रंथों व प्रपत्रों की स्मृतियों को सभी के सामने लाना चाहिए।
इस अवसर पर डीआईओ संदीप कुमार, योगेश प्रकाश, गौतम गुप्ता, राजेंद्र प्रसाद, अमित प्रसाद, नीरज, सार्जेंट मदन सिंह, चंद्रपाल सिंह, लेफ्टिनेंट जीसी वर्मा, ज्ञानेंद्र सिंह, विनय कुमार, राजेंद्र प्रसाद, गौरव गुप्ता, मोहम्मद शाह जफर, सोनपाल सिंह, राजेश, थान सिंह, कोमल गौतम, नेक बहादुर, रविंद्र सिंह, जय सिंह सुमन, हिमांशु गुप्ता, रविंद्र सिंह, ज्ञान सिंह मौजूद रहे। संचालन राजेश गौड़ ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें