फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: तिरंगे का अपमान करने के आरोप में दो के खिलाफ मामला दर्ज, भाजपा विधायक ने की थी शिकायत

Mon, 14 Sep 2020 04:20 PM IST
प्राची प्रियम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़
विज्ञापन
तिरंगा
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश के अलीगढ़ जिले में तिरंगे का अपमान करने के मामले में कोल तहसील के दो लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस ने बताया कि भाजपा विधायक रविंद्र पाल सिंह ने उनके खिलाफ शिकायत दर्ज कराई थी।

विज्ञापन


शिकायत में कहा गया था कि आसपास के कई गांवों में लगे 45 हैंडपंपों के पास लगाए गए पट्टिकाओं पर राष्ट्रीय ध्वज को सही तरीके से नहीं फहराया गया था। यह हैंडपंप एक गैरसरकारी संस्था द्वार लगवाए गए हैं और उनके पास की पट्टिकाओं पर अरबी में कुछ बातें लिखी हुईं हैं।

इसके साथ ही पट्टिकाओं पर तिरंगे के बराबर में कुवैत का राष्ट्रीय ध्वज भी फहराया गया था। अपनी शिकायत में विधायक ने आरोप लगाया कि हैंडपंप मानकों के आधार पर नहीं लगाए गए हैं, इसलिए इनसे निकलने वाला पानी दूषित हो सकता है। ऐसे में राज्य सरकार छवि को नुकसान पहुंच सकता है।
विज्ञापन


मामले में आरोपियों की पहचान शमशेर और बारिक अली के रूप में की गई है। कोल उपमंडल मजिस्ट्रेट अनीता यादव उस संस्था की जांच कर रही है जिसने उन हैंडपंपों के लिए फंड दिया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें