अलीगढ़ सपा के पदाधिकारी और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने सोमवार को महंगाई, बेरोजगारी, किसान उत्पीड़न के विरोध में कलेक्ट्रेट पर प्रदेश सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। सपाइयों ने अपने आप को जंजीरों में जकड़कर 'हक मांगते हैं भीख नहीं' जैसे नारे लगाकर अपना विरोध दर्ज कराया। उन्होंने प्रदेश की योगी सरकार को हर मोर्चे पर विफल बताया।
प्रदर्शन के दौरान सपाइयों की पुलिस ने हुई थी की नोकझोंक
कोरोना काल में काफी संख्या में सपाइयों द्वारा एकजुट होकर प्रदर्शन कर जनपद में लागू धारा 144 का उल्लंघन किया गया है। जब पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो उनकी नोकझोंक भी हुई। जिला प्रशासन ने धारा 144 का उल्लंघन और महामारी अधिनियम के तहत सपाइयों के विरुद्ध रिपोर्ट दर्ज करने के आदेश दे दिए हैं।