फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा पर आज रहेगा सार्वजनिक अवकाश

Wed, 10 Nov 2021 12:39 AM IST
राजेश सिंह न्यूूज डेस्क, अमर उजाला, अलीगढ़।
विज्ञापन
व्रतियों ने डूबते सूर्य को दिया अर्घ्य - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
छठ पूजा पर जिले में आज सार्वजनिक अवकाश रहेगा। हालांकि, कोषागार, उप कोषागार एवं बैंक खुले रहेंगे। बाकी सभी सरकारी व अर्द्ध सरकारी कार्यालय और स्कूल-कॉलेज बंद रहेंगे।
विज्ञापन



मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने गत दिवस वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से टीकाकरण समेत अन्य कामों की समीक्षा के दौरान छठ पूजा पर्व पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा की थी। उन्होंने कहा था कि जिन जनपदों में छठ पर्व बड़े स्तर पर मनाया जाता है, उनमें सरकारी अवकाशों के कैलेंडर में छठ पूजा पर्व को शामिल कर सार्वजनिक अवकाश घोषित किया जाए।


जिलाधिकारी सेल्वा कुमारी जे ने बताया कि जनपद में तीन स्थानीय अवकाशों में छठ पूजा सम्मिलित नहीं है। अत: छठ पूजा पर्व को स्थानीय अवकाशों में सम्मिलित कर 10 नवंबर बुधवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया जाता है। इस दौरान कोषागार, तहसीलों के उप कोषागार एवं बैंक खुले रहेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें