फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः घर के पास नाले में मिला अपहृत बच्ची का शव

विज्ञापन
विज्ञापन
कस्बे के मोहल्ला सराफान से दो दिन पहले माता-पिता के बीच में सोते समय अपहृत हुई दो साल की सृष्टि का शव मंगलवार की सुबह घर से 200 मीटर दूर नाले से बरामद होने से सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना पुलिस के साथ ही सीओ मनीष शांडिल्य और एसपी (अपराध) राजेश कुमार मौके पर पहुंच गए। भीड़ जुटते देखकर पुलिस ने तत्काल ही शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। कस्बे में बड़ी संख्या में फोर्स तैनात कर दी गई है। पुलिस परिवार के सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ कर रही है।
विज्ञापन

सराफान मोहल्ला निवासी सत्यदेव अपनी पत्नी आरती और दो साल की बेटी सृष्टि के साथ दो दिन पहले रात में करीब 11 बजे रामलीला देखकर लौटे थे। इसके बाद घर की छत पर सो गए थे। बेटी दोनों के बीच में सोई थी। सुबह करीब चार बजे आरती की आंख खुली तो बेटी को न पाकर उसने पति को जगाया। इसके बाद शोर सुनकर पड़ोसी पहुंच गए थे। मामले में अपहरण की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी।
एसएसपी ने एसओजी समेत दो विशेष टीमों के साथ पुलिस की चार टीमें बनाकर तलाश में लगाई थीं। पुलिस ने तमाम सीसीटीवी कैमरों की फुटेज भी खंगाली। इसी बीच मंगलवार की सुबह कुछ लोगों ने परिवार को जानकारी दी कि मोहल्ले में ही कब्रिस्तान के पास नाले में सृष्टि का शव पड़ा है। इस पर परिवार के लोग भागकर मौके पर पहुंचे और पुलिस को जानकारी दी। सूचना मिलते ही कोतवाल प्रवेश कुमार भी फोर्स के साथ पहुंच गए। फ्रिंगर प्रिंट एक्सपर्ट के साथ ही डॉग स्क्वायड भी बुला लिया गया। तत्काल शव को नाले से बाहर निकलवाया। लोगों के आक्रोश को देखते हुए पांच थानों की फोर्स कस्बे में बुला ली गई।
विज्ञापन

- खैर में दो दिन से लापता बच्ची का शव मंगलवार की सुबह नाली में पानी में उतराता मिला है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में कारण पानी में डूबने से मौत होना आया है। किसी तरह की जाहिरा चोट नहीं है। कई पहलुओं पर जांच की जा रही है। परिवार के सदस्यों से अलग-अलग पूछताछ की जा रही है।
-कलानिधि नैथानी, एसएसपी।
हर साक्ष्य परिवार अथवा करीबी की ओर पैदा कर रहा शक
सोमवार की रात तक पुलिस बच्ची की तलाश में जुटी थी। मंगलवार की सुबह शव बरामद होने के बाद पुलिस ने उसकी हत्या को लेकर जांच शुरू कर दी है। पुलिस की अब तक की जांच में आठ साल बाद बच्ची का पैदा होना, परिवार का तंत्र-मंत्र पर भरोसा करना जैसे कुछ तथ्य सामने आए हैं। इसके अलावा देर शाम तक जो भी तथ्य सामने आए उनमें परिवार अथवा किसी करीबी पर ही पुलिस को संदेह पैदा हो रहा हे। इसे लेकर पुलिस जांच कर रही है।
दुष्कर्म के साक्ष्य नहीं, फिर भी स्लाइड जांच को भेजी
पोस्टमार्टम रिपोर्ट में बच्ची के साथ दुष्कर्म के साक्ष्य शव पर नहीं मिले। शव फूला हुआ पाया गया है, फिर भी जांच के लिए स्लाइड भेजी गई है ताकि तस्वीर पूरी तरह साफ हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें