फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh News: चेले सहित तांत्रिक ने विवाहिता से किया दुष्कर्म

Mon, 01 Apr 2024 04:34 PM IST
अलीगढ़ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
कोतवाली क्षेत्र के गांव नगला बधिया में झाड़-फूंक कराने पहुंची विवाहिता से तांत्रिक और उसके चेले ने दुष्कर्म किया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर ली है। आरोपी गांव से फरार हैं। पुलिस ने पीड़िता को डॉक्टरी परीक्षण के लिए जिला महिला अस्पताल भेजा है।
विज्ञापन




मथुरा जनपद के राया थाना क्षेत्र निवासी पीड़िता के अनुसार शादी के चार साल बाद भी बच्चा नहीं है। एक रिश्तेदार के जरिये नगला बीधा में तांत्रिक धर्म के पास झाड़-फूंक कराने और दवा लेने से बच्चा होने की जानकारी उसे मिली थी। इस पर वह अपने पति और एक रिश्तेदार के साथ गांव नगला बधिया पहुंची थी।



विवाहिता के अनुसार तांत्रिक ने पहले झाड़-फूंक किया। इसके बाद बहाने से पति और रिश्तेदार को बाहर भेज दिया। इसके बाद तांत्रिक और उसके चेले देवेंद्र ने जबरन दुष्कर्म किया। यह बात उसने पति और रिश्तेदार को बताई तो उन्होंने तांत्रिक का विरोध किया। इस पर तांत्रिक और उसके चेले ने जान से मारने की धमकी दी।
विज्ञापन




कोतवाल सुरेंद्र कुमार पांडेय ने बताया कि तहरीर के आधार पर नगला बीधा निवासी धर्म नामक तांत्रिक और देवेंद्र नामक उसके चेले के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है। पीड़िता का न्यायालय में बयान दर्ज कराया जाएगा। दोनों आरोपी गांव से फरार हैं, जिनकी गिरफ्तारी के लिए टीम बना दी गई है। जल्द ही दोनों को पकड़ा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें