फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः सोरों के गंगा घाट पर कल्याण सिंह की अस्थि विसर्जन आज

विज्ञापन
विज्ञापन
उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह की अस्थि विसर्जन रविवार को सोरों स्थित गंगा घाट पर किया जाएगा। कल्याण सिंह के बेटे राजवीर सिंह राजू भैया अस्थि कलश लेकर मढ़ौली स्थित पैतृक बाग से सोरों के लिए रवाना होंगे। जगह-जगह लोग अस्थि कलश के दर्शन कर करेंगे।
विज्ञापन

एटा सांसद राजवीर सिंह ने अस्थि कलश यात्रा का कार्यक्रम जारी किया है। मढ़ौली स्थित पैतृक बाग में रखे कल्याण सिंह के अस्थि कलश को लेकर राजू भैया रविवार सुबह नौ बजे सोरों के लिए रवाना होंगे। छर्रा, गंगीरी, ढ़ोलना, नगला पट्टी, बिलरामगेट, सोरों गेट, नदरई गेट, मिरहची, एटा, सिढपुरा, पटियाली, गंजडुंडवारा, सहावर होते हुए सोरों के गंगा घाट पहुंचेंगे। यात्रा के दौरान लोग अस्थि कलश के दर्शन कर सकेंगे। इसके बाद सात सितंबर को अस्थि कलश लेकर राजवीर सिंह ट्रेन से लखनऊ जाएंगे। आठ सितंबर को समर्थकों के साथ अयोध्या जाएंगे। जहां अस्थियां विसर्जित की जाएंगी। फिर 9 सितंबर को अस्थि कलश लेकर काशी जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें