फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः निजी मेडिकल कॉलेज के हॉस्टल में छात्रा ने फंदा लगाकर की आत्महत्या

विज्ञापन
करिश्मा का फाइल फोटो।
विज्ञापन
जवां थाना क्षेत्र के छेरत स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में बृहस्पतिवार देर रात कानपुर निवासी छात्रा ने छात्रावास के कमरे में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बारे में छात्रा के परिजनों सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

कानपुर के नौबस्ता निवासी करिश्मा यादव (22) पुत्री उपदेश यादव छेरत स्थित निजी मेडिकल कॉलेज में बीएचएमएस प्रथम वर्ष की छात्रा थी। महानवमी व दशहरा पर अवकाश के चलते अधिकांश छात्र-छात्राएं अपने घर गए हुए हैं। करिश्मा की रूम पार्टनर सुरभि भी छुट्टियों पर अपने घर गई हुई है। करिश्मा परीक्षाओं की तैयारी के लिए छात्रावास में रह रही थी। बृहस्पतिवार देर रात उसने पंखे से प्लास्टिक की रस्सी बांधकर फंदा लगा लिया। शुक्रवार सुबह अन्य छात्राओं ने कमरे में झांक कर देखा तो घटना की जानकारी हुई। उन्होंने मेडिकल कॉलेज के प्रिंसिपल योगेंद्र सिंह माहुर को सूचना दी। उसके बाद पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। घटना के बारे में मृतका के परिजनों को सूचित कर दिया है। एसओ जवां जितेन्द्र सिंह ने बताया कि आत्महत्या का कारण अज्ञात है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें