फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः दर्जी की हत्या के बाद नामजद फरार, तलाश में जुटी पुलिस

विज्ञापन
विज्ञापन
रोरावर क्षेत्र में बृहस्पतिवार देर रात दर्जी निजाम की हत्या में तीन युवक नामजद किए गए हैं, जो घटना के बाद से गायब हैं। पुलिस तीनों की तलाश में जुटी है। इधर, दोपहर में पोस्टमार्टम के बाद शव परिवार को सौंप दिया गया। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के मुताबिक, आधा दर्जन चाकुओं के निशान शव में पाए गए।
विज्ञापन

गोंडा के नगला दरबर का 32 वर्षीय निजाम पुत्र बन्ने खां रोरावर के नीवरी में रहकर टेलरिंग की दुकान करता था। बृहस्पतिवार देर रात नामजद हमलावरों ने लेनदेन के विवाद में चाकुओं से गोदकर उसकी हत्या कर दी। इस दौरान वह बचकर भागा तो नाले में गिर गया था। खबर पर पहुंची पुलिस ने उसे जिला अस्पताल भिजवाया। मगर मृत घोषित कर दिया गया। इस हत्या में परिवार की ओर से फरियाद, यूनुस व एक अन्य को नामजद कर मुकदमा दर्ज कराया गया है। इंस्पेक्टर रोरावर सुनील कुमार श्रीवास्तव के अनुसार शव पोस्टमार्टम के बाद परिवार को सौंप दिया गया है। नामजद आरोपियों की तलाश की जा रही है। तीनों फरार हैं। इधर, पुलिस ने कुछ करीबियों व रिश्तेदारों को पूछताछ के लिए बैठा रखा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें