फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजा महेंद्र प्रताप विवि के मुख्य द्वार से हाईवे तक सिक्सलेन रोड बनेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
लोधा में बनने जा रहे राजा महेंद्र प्रताप सिंह विवि को अलीगढ़-पलवल हाईवे तक विस्तारित करने पर विचार विमर्श हो रहा है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सुझावों और निर्देशों को शामिल करते हुए इसका मॉडल और नक्शा नए कलेवर में आगामी 12 से 13 सितंबर तक आएगा।
विज्ञापन

वर्तमान में विवि भूमि हाईवे से दो निकटवर्ती रास्तों से जुड़ती है। पहला लोधा नदरोई मार्ग है। इस सड़क को हाल ही में तारकोल से बनाया गया है। इससे हाईवे से विवि भूमि से महज 47 मीटर की दूरी पर है। दूसरा पास के रजवाहे का रास्ता है। इसको पाट कर भी रास्ता बन सकता है। ये लगभग 500 मीटर लंबा है। विवि का निर्माण करा रही कंपनी के अनुसार कार्य शुरू होने के बाद मुख्यद्वार से हाईवे तक 30 फुट चौड़ा सिक्सलेन रोड बनेगा, जिससे विवि की भव्यता और बढ़ जाएगी। इससे हाईवे से ही विवि का भवन दिखाई देने लगेगा।
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी विवि को भव्य और यादगार बनाने को कहा है। उन्होंने कहा है कि इसका भवन इतना ऊंचा हो कि भव्यता देखते ही बने। भवन को हाईवे से देखा जा सके। भवनों को सौ वर्ष की मियाद के अनुसार तैयार किया जाए। परिसर में हरियाली युक्त रिक्त स्थान भी बनाए रखें, ताकि वक्त आने पर गुणवत्तापूर्ण बदलाव विस्तार किए जा सके। एक बहुउद्देशीय स्टेडियम बनाया जाए। जिसमें युवाओं को स्पोर्ट्स मैन बनने की सुविधा उनके घर के पास मिल सके। सीएम के इन निर्देशों पर अमल शुरू हो गया है। विवि के भवन को राजा महेंद्र प्रताप सिंह के ऊंचे कद के अनुसार भव्य और विशाल रूप दिया जाए।
विज्ञापन

विवि का निर्माण करा रही विश्व बैंक खंड लोक निर्माण विभाग अलीगढ़ करा रहा है। विभाग के अधीक्षण अभियंता एमएच सिद्दीकी ने बताया कि विवि का निर्माण हरियाणा के हिसार जिले की कंपनी मैसर्स ईश्वर सिंह एंड एसोसिएट कराएगी। इस कंपनी को ही विवि के प्रथम चरण के निर्माण का कार्य सौंपा गया है। जिसकी लागत 100 करोड़ के करीब मानी गई है। विवि का निर्माण लगभग 92 एकड़ में होगा। इसके लिए 178 पट्टे और कुछ अवैध कब्जे हटाकर सरकारी भूमि को मुक्त कराया गया है। तकरीबन 200 लोगों से ये जमीन ली गई थी। विवि का निर्माण सीएम के निर्देशों के अनुसार बहुत भव्य होगा। इस विवि में राजा महेंद्र प्रताप सिंह के त्याग, बलिदान की ऊंचाइयों को प्रदर्शित करने के लिए इसको अलग लुक दिया जाएगा। नये कलेवर के साथ प्रस्ताव 12 से 13 सितंबर तक आ जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें