लोधा में तैनात सिकंदराराऊ का शिक्षक कॉलेज से घर लौट रहा था। सारसौल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर हालत में पुलिस ने शिक्षक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां उपचार के दौरान प्रवीन ने दम तोड़ दिया।
अलीगढ़ में थाना बन्नादेवी क्षेत्र के सारसौल में 28 मार्च शाम बस की टक्कर से घायल हुए सिकंदराराऊ के शिक्षक की मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया है। हादसे के बाद चालक भाग गया।
विज्ञापन
प्रवीन प्रताप सिंह (23) पुत्र राजबहादुर गांव कुड़ीला मुबारकपुर सिकंदराराऊ अलीगढ़ के लोधा में एक कॉलेज में शिक्षक थे। परिवार में तीन भाई बहन हैं। 28 मार्च को वह कॉलेज से घर लौट रहे थे। सारसौल के पास पीछे से आ रही तेज रफ्तार रोडवेज बस ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। गंभीर हालत में पुलिस ने शिक्षक को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया। जहां 29 मार्च को उपचार के दौरान प्रवीन ने दम तोड़ दिया।