अलीगढ़ के अहिल्याबाई होल्कर स्टेडियम में स्वीप अभियान के तहत पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। सभी ने रंग-बिरंगी पतंगें आसमान में उड़ाई और सभी को संदेश दिया कि लोकसभा चुनाव में वोट जरूर करना है।
मतदाताओं को जागरूक करने के लिए 29 मार्च को रामघाट रोड स्थित स्टेडियम में स्वीप अभियान के तहत पतंग महोत्सव का आयोजन किया गया। सभी प्रतिभागियों को मुख्य विकास अधिकारी आकांक्षा राना ने शत-प्रतिशत मतदान की शपथ दिलाई।
सीडीओ आकांक्षा राना ने कहा कि भारतीय संवैधानिक व्यवस्थाओं के तहत सभी 18 वर्ष आयु के व्यक्तियों को मतदान का अधिकार दिया गया है। आगामी 26 अप्रैल को सभी मतदाता बूथ पर पहुंच कर अनिवार्य रूप से मतदान करेंगे। स्वीप गतिविधियों का उद्देश्य ही लोकसभा क्षेत्र में मतदान के प्रतिशत को बढ़ाना है। यहां जिला विकास अधिकारी आलोक आर्या, डीसी मनरेगा दीनदयाल वर्मा, जिला पंचायती राज अधिकारी धनंजय जायसवाल आदि मौजूद रहे।