पालीमुकीमपुर में छापा मारा। इस दौरान दुकानदार दुकानें बंद कर भाग गए। प्रतिष्ठान स्वामी मैसर्स रूद्र कृषि भंडार, बाढ़ौल में झिलमिल कृषि रक्षा केंद्र को नोटिस दिया गया। संयुक्त टीमों द्वारा जिले में 29 प्रतिष्ठानों पर छापेमार कार्रवाई की गई।
अलीगढ़ में कृषि विभाग की संयुक्त टीमों ने 21 सितंबर को 29 दुकानों पर छापा मारा। 16 संदिग्ध कीटनाशकों के नमूने लेकर राजकीय गुण नियंत्रण प्रयोगशाला भेजे गए। किसानों को उचित खाद उपलब्ध कराने के लिए यह कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
जिला कृषि अधिकारी धीरेंद्र चौधरी ने तहसील खैर व इगलास, जिला कृषि रक्षा अधिकारी अमित जायसवाल ने तहसील कोल, गभाना व अतरौली के प्रतिष्ठानों का सघन निरीक्षण किया। टीम द्वारा प्रतिष्ठान स्वामियों को निर्देशित किया गया कि वह कृषकों को अनिवार्य रूप से खरीद की रसीद दें। वैज्ञानिक संस्तुति के आधार पर ही कृषि रक्षा रसायन उपलब्ध कराएं। बासमती धान पर प्रतिबंधित कीटनाशक ट्राईसाइकलाजोल, बुप्रोफेजिन, एसीफेट, क्लोरपाइरीफोस, हेक्साकोनोजोल, प्रोपिकोनाजोल, थायामेथक्साम, प्रोफेनेफॉस, इमिडाकलोप्रिड, कार्बंडजिम की बिक्री न करें।
जिला कृषि रक्षा अधिकारी अमित जायसवाल ने पालीमुकीमपुर में छापा मारा। इस दौरान दुकानदार दुकानें बंद कर भाग गए। प्रतिष्ठान स्वामी मैसर्स रूद्र कृषि भंडार, बाढ़ौल में झिलमिल कृषि रक्षा केंद्र को नोटिस दिया गया। संयुक्त टीमों द्वारा जिले में 29 प्रतिष्ठानों पर छापेमार कार्रवाई की गई। 16 संदिग्ध कीटनाशकों के नमूने संग्रहित कर विश्लेषण के लिए राजकीय गुण नियंत्रण प्रयोगशाला में भेजे गए हैं।