फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

RMPSU: आंतरिक परीक्षा राजा महेंद्र प्रताप विवि की, कॉपियां इस्तेमाल हो रहीं डॉ बीआर आंबेडकरक यूनिवर्सिटी की

Sun, 22 Sep 2024 01:15 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

वर्ष 2022 से राजा महेंद्र प्रताप सिंह यूनिवर्सिटी परीक्षा करा रही है। फिर भी डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की उत्तर पुस्तिकाओं पर महाविद्यालयों में आंतरिक परीक्षाएं कराई जा रही हैं। 
 
विज्ञापन
राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्याल, अलीगढ़ - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय (आरएमपीएसयू) से संबद्ध महाविद्यालयों की आंतरिक परीक्षा में डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की उत्तर पुस्तिकाएं खपाई जा रही हैं।

विज्ञापन


आरएमपीएसयू से पहले अलीगढ़ मंडल के हाथरस, अलीगढ़, एटा और कासगंज के महाविद्यालय डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा से संबद्ध थे। विवि का शिलान्यास सितंबर-2021 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने किया था। इसके बाद जनवरी 2022 में पहले कुलपति के रूप में प्रो. चंद्रशेखर ने जिम्मेदारी संभाली। वर्ष 2022 से आरएमपीएसयू परीक्षा करा रही है। फिर भी डॉ. बीआर आंबेडकर विश्वविद्यालय आगरा की उत्तर पुस्तिकाओं पर महाविद्यालयों में आंतरिक परीक्षाएं कराई जा रही हैं। 

इस संबंध में विवि के कुलसचिव अजय कृष्ण यादव ने बताया कि परीक्षा के लिए विवि उत्तर पुस्तिकाएं उपलब्ध करा रहा है। महाविद्यालयों में दूसरे विवि की उत्तर पुस्तिकाओं का इस्तेमाल नहीं होना चाहिए।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें