फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: साध्वी प्राची बोलीं-दीपावली पर सड़कों पर पटाखे फोड़ना गलत है तो नमाज पढ़ने पर भी लगनी चाहिए रोक

Tue, 26 Oct 2021 08:26 AM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़
विज्ञापन
फाइल फोटो
विज्ञापन
अपने विवादित बयानों के लिए मशहूर साध्वी प्राची ने कहा कि दीपावली पर सड़कों पर पटाखे फोड़ना गलत है तो सड़कों पर नमाज पढ़ने पर भी रोक लगनी चाहिए। उन्होंने करवा चौथ व्रत को ढकोसला कहने वालों को भी मंच से जमकर ललकारा। वे सोमवार को गांव श्यारौल में आयोजित एक कार्यक्रम में हिस्सा लेने आईं थीं। 
विज्ञापन


उन्होंने टप्पल के चर्चित गांव नूरपुर पहुंचकर वहां हनुमान मंदिर के निर्माण कार्य को देखा और जयश्रीराम का जयघोष किया। गांव श्यारौल में सोमवार को विश्व हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष स्वामी सत्यानंद गिरी के शपथ ग्रहण समारोह में स्वामी बालकानंद गिरी, सुरेंद्रनाथ अवधूत, साध्वी प्राची समेत अन्य संतों ने दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 

हिंदू महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष स्वामी बालकानंद गिरी व सुरेंद्रनाथ अवधूत ने स्वामी सत्यानंद गिरी को राष्ट्रीय उपाध्यक्ष पद के दायित्व की शपथ दिलाई। मंत्रोच्चार के साथ शाल ओढ़ाकर आशीर्वाद दिया। संचालन रुद्रपुरी महाराज ने किया। स्वामी सत्यानंद गिरी ने कहा कि मिले दायित्व का पूरी तरह पालन करेंगे। हिंदू धर्म के लिए सर्वस्व न्यौछावर करने के लिए हमेशा तत्पर रहेंगे। 
विज्ञापन


गांव व क्षेत्र के लोगों ने फूलमाला पहनाकर उनका आशीर्वाद लिया। इस मौके पर स्वामी प्रकाशानंद गिरी ने भारत को हिंदू राष्ट्र घोषित करने की मांग की। कार्यक्रम में चौ. गंगाराम सिंह, पूर्व चेयरमैन चौ. मनवीर सिंह, मूली प्रधान, रवेंद्र प्रधान, रामवीर प्रधान, भाकियू नेता सुंदर सिंह बाल्यान, देवेश गोस्वामी, रोहित कुमार जोगी, चौ. महेंद्र सिंह किसान नेता, सुल्तान सिद्दीकी आदि मौजूद रहे। 
विज्ञापन

सपा के ब्लॉक अध्यक्ष ने साध्वी प्राची के पैर छुए

शपथ ग्रहण समारोह के बाद लौट रहीं साध्वी प्राची से एक प्रतिष्ठान पर मिलने पहुंचे समाजवादी पार्टी के टप्पल ब्लॉक अध्यक्ष पंकज पंडित ने साध्वी प्राची के पैर छूकर आशीर्वाद लिया। पंकज पंडित इससे पहले काफी समय तक राष्ट्रीय बजरंग दल के जिलाध्यक्ष रह चुके हैं। वह राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के प्रशिक्षित स्वयं सेवक भी रहे थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें