सम्मान समारोह में शिक्षकों को किया गया सम्मानित ।
- फोटो : CITY OFFICE
रोटरी क्लब अलीगढ़ स्मार्ट सिटी ने मंगलवार को एक होटल में कार्यक्रम आयोजित कर 75 शिक्षक-शिक्षिकाओं को नेशन बिल्डर अवार्ड 2021 से सम्मानित किया। यहां वक्ताओं ने कहा कि किसी भी राष्ट्र का भविष्य निर्माता कहे जाने वाले शिक्षक हमें आदर्श मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित करते हैं। शिक्षार्थी के सफल जीवन की नींव भी शिक्षकों के हाथों से ही रखी जाती है।
मंडलाध्यक्ष मुकेश सिंघल ने कहा कि रोटरी क्लब अलीगढ़ स्मार्ट सिटी ने जिले के 11 स्कूलों को हैप्पी बनाने का बीड़ा उठाया है। जो अत्यंत सराहनीय है। विशिष्ट अतिथि के रूप में अरुण ने रोटरी के शिक्षण (टीच) कार्यक्रम के बारे में सभी शिक्षकों को जानकारी दी। अध्यक्ष विपुल गुप्ता ने क्लब के शिक्षण संबंधी भविष्य में होने वाले अन्य महत्वपूर्ण कार्यक्रमों के बारे में जानकारी दी। संजीव शर्मा ने शिक्षकों का हौसला बढ़ाया और उनके उनके दायित्व का पूरी ईमानदारी से निर्वहन करने की सलाह दी। इस मौके पर पीके शर्मा, डॉ. रजत प्रताप सिंह, विधु मोहन, कमलकांत, नितिन वार्ष्णेय, तनुज, राजीव बंसल, अंकुर साईं, संजय अग्रवाल आदि मौजूद रहे।