फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः शहर की 24 घंटे नाकेबंदी का रोडमैप तैयार

विज्ञापन
विज्ञापन
महानगर की बढ़ती आबादी और क्षेत्रफल को ध्यान में रखते हुए पुलिस स्तर से 24 घंटे नाकेबंदी की तैयारी की जा रही है। प्रयास है कि बड़ी वारदात के बाद शहर से भागते अपराधी को किसी भी निकास प्वाइंट पर घेराबंदी कर दबोच लिया जाए। इसके लिए दिन और रात में पुलिस पिकेट, सीसीटीवी कैमरे, वायरलेस सिस्टम सहित तैनात करने की तैयारी है। इनमें आठ प्वाइंट ऐसे हैं, जहां बूथ बनाए जाने हैं, जिनके लिए प्रशासन को प्रस्ताव भेज दिया गया है। शेष पर बूथ मौजूद हैं। पुलिस लाइन से इसमें पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जा रही हैं और यह नाकेबंदी सिस्टम अगले सप्ताह शुरू कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

एसएसपी कलानिधि नैथानी बताते हैं कि शहर में किसी भी तरह की संगीन वारदात (लूट, हत्या, डकैती, स्नेचिंग, अपहरण) या वाहन चोरी के बाद अपराधी भागते हैं और उनके विषय में समय रहते पुलिस कंट्रोल रूम को सूचना मिलती है। साथ में जिस वाहन पर अपराधी भाग रहे हैं, उस वाहन की औसत पहचान, बदमाशों की कद काठी, हुलिया, कपड़े आदि की औसत जानकारी मिल जाती है तो उन्हें नाकेबंदी सिस्टम के तहत घेरने में आसानी होती है। इसी सोच के तहत शहर के बढ़ते क्षेत्रफल को ध्यान में रखकर यह सिस्टम शुरू किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि दिन में इस सिस्टम को सुचारु रखने के लिए शहर के अंदर, मुख्य बाजार, प्रमुख मार्ग, प्रमुख चौराहों के अलावा आउटर चौराहे, निकास चौराहे के कुल 73 प्वाइंट ऐसे हैं, जहां पुलिस सीसीटीवी सहित या बिना सीसीटीवी के पुलिस लगाई जाएगी। इसी तरह रात में 27 प्वाइंट ऐसे हैं, जहां सीसीटीवी सहित या बिनी सीसीटीवी के पुलिस तैनात रहेगी।
इस सिस्टम को शुरू करने के पीछे मकसद बस इतना है कि जब भी कोई घटना हो और सूचना आए तो शहर में शुरू हुए ट्रैफिक के ग्रिड व चेनल सिस्टम के जरिये सूचना प्रसारित की जाएगी। सभी प्वाइंटों पर पुलिस अलर्ट होगी और जहां पुलिस नहीं है, वहां सीसीटीवी अपना काम करेंगे। लगातार ये अपडेट मिलता रहेगा कि अपराधी ने कौन सा चौराहा क्रास किया और किधर भागा। किसी न किसी चौराहे पर उसे दबोचा जाएगा।
विज्ञापन

सुबह 6 से रात 10 और रात 10 से सुबह 6 की शिफ्ट में रहेगी पुलिस तैनात
आठ स्थानों पर पुलिस बूथ बनाने के लिए प्रशासन को भेजा गया है प्रस्ताव
ट्रैफिक चेनल के ग्रिड सिस्टम की मदद से इन प्वाइंटों पर होगी कनेक्टिविटी
अगले सप्ताह से पुलिस की तैनाती करके शुरू कर दिया जाएगा यह सिस्टम
दिन-रात में ये होगी व्यवस्था--
-52 प्वाइंटों पर पुलिस कैमरे सहित दिन में तैनात
-09 प्वाइंटों पर बिना कैमरे पुलिस दिन में तैनात
-12 प्वाइंटों पर सिर्फ कैमरे दिन में रहेंगे सक्रिय
-24 प्वाइंटों पर पुलिस कैमरे सहित रात में तैनात
-03 प्वाइंटों पर बिना कैमरे पुलिस रात में तैनात
- शहर की नाकेबंदी के लिए नया सिस्टम शुरू किया जा रहा है। पुलिस तैनाती कर दी गई है। आठ जगह बूथ बनने हैं। बाकी सभी तैयारी पूरी है। आने वाले सप्ताह में इसे लागू कर दिया जाएगा। इससे क्राइम कंट्रोल में बड़ी मदद मिलेगी।-कलानिधि नैथानी, एसएसपी
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें