बाह थाने में पैरोकार हैं रॉकी के पिता
हादसे में मृत 5 वर्षीय रोहनी उर्फ रॉकी के पिता भूपेंद्र आगरा के बाह थाने में पैरोकार हैं। वह मूलरूप से अलीगढ़ के गांव नगला खिटकारी थाना बरला के निवासी हैं। मौजूदा समय में आगरा के बसई में परिवार समेत रह रहे हैं। रॉकी अपने माता-पिता का इकलौता पुत्र था। राजा दो भाई थे।
बीफार्मा कर रहा था शिवा, दुकान देखने गया था अतरौली
वाजिदपुर गांव निवासी शिवा (18) पुत्र जुगुल किशोर आगरा से बीफार्मा कर रहा था। इसके साथ ही कासिमपुर पावर हाउस में एक डॉक्टर के यहां शिवा प्रेक्टिस कर रहे थे। अब वह अतरौली में दवा की दुकान खोलने की तैयारी में थे। इसके लिए अतरौली में दुकान देखी थी। रविवार को उसी दुकान की किराएदारी तय करने के लिए वह अतरौली गए हुए थे, लेकिन हादसे का शिकार हो गए। चार भाई-बहन में शिवा तीसरे नंबर पर थे। उनके सबसे बड़े भाई भारत, उसके बाद बहन और सबसे छोटा भाई दिलीप है।