इगलास स्थित विष्णुदत्त इंटर कालेज के छात्र राहुल उपाध्याय ने यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त कर प्रदेश व जनपद में कीर्तिमान स्थापित किया है। उसके पिता विद्यालय में ही गणित के शिक्षक हैं, उनके मार्गदर्शन में प्रतिदिन सुबह के समय तीन से चार घंटे तथा शाम को तीन से चार घंटे अतिरिक्त पढ़ता था।
यूपी बोर्ड ने परीक्षा परिणाम जारी कर दिया। अलीगढ़ जनपद में इगलास के राहुल उपाध्याय को बोर्ड की टॉप 10 मेरिट में पांचवां स्थान मिला है। टॉपर राहुल आईआईटी कर इंजीनियर बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
इगलास स्थित विष्णुदत्त इंटर कालेज के छात्र राहुल उपाध्याय ने यूपी बोर्ड की इंटरमीडिएट परीक्षा में प्रदेश में पांचवां स्थान प्राप्त कर प्रदेश व जनपद में कीर्तिमान स्थापित किया है। राहुल ने अमर उजाला को बताया कि वह पहले से ही इंजीनियर बनने की तैयारी कर रहा है।
उसके पिता विद्यालय में ही गणित के शिक्षक हैं, उनके मार्गदर्शन में प्रतिदिन सुबह के समय तीन से चार घंटे तथा शाम को तीन से चार घंटे अतिरिक्त पढ़ता था। यह स्कूल के समय से अतिरिक्त था। विद्यालय का वातावरण भी अध्ययन के लिए उपयुक्त रहा है। प्रदेश में स्थान पाने के लिए माता-पिता के साथ ही विद्यालय प्रवंधन एवं शिक्षकों को श्रेय देता है।