फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Aligarh: विजयगढ़ के गगन शर्मा का यूपी बोर्ड की मेरिट में 10वां स्थान, बनना चाहते हैं आईपीएस

Sat, 20 Apr 2024 05:55 PM IST
चमन शर्मा अमर उजाला नेटवर्क, अलीगढ़

सार

टॉपर गगन शर्मा ने पूरे दिन में करीब 16 घंटे पढ़ाई की। वह केवल केरम बोर्ड के अलावा कोई खेल नहीं खेलते। उनकी केवल पढ़ाई में ही लगन है। वह आईपीएस बनना चाहते हैं।
विज्ञापन
यूपी में 10 वां स्थान मिलने पर टॉपर गगन शर्मा को मिठाई खिलाते परिजन - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

यूपी बोर्ड ने हाई स्कूल और इंटर का परीक्षा परिणाम जारी कर दिया है। बोर्ड की टॉप 10 मेरिट में अलीगढ़ जनपद में विजयगढ़ के श्री ज्वालाप्रसाद अग्रवाल स्मारक इंटर कॉलेज छात्र गगन शर्मा पुत्र दिनेश शर्मा ने 96.83 प्रतिशत अंक प्राप्त करके 10वां स्थान प्राप्त किया। उनको 600 में से581 अंक प्राप्त हुए हैं।

विज्ञापन


टॉपर गगन शर्मा ने अमर उजाला को बताया कि उन्होंने पूरे दिन में करीब 16 घंटे पढ़ाई की। वह केवल केरम बोर्ड के अलावा कोई खेल नहीं खेलते। उनकी केवल पढ़ाई में ही लगन है। श्री ज्वालाप्रसाद इंटर कॉलेज के बच्चे लगातार टॉप आ रहे हाँ, पिछले साल भी दो छात्रों का जनपद में स्थान मिला। गगन शर्मा की बहन खुशी शर्मा कक्षा 8 में इसी कॉलेज में पढ़ती हैं, उन्होंने भी स्कूल में स्थान प्राप्त किया है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


गगन शर्मा की दादी पुष्पा देवी इतनी खुश थी कि उनके आंसु खुशी से छलक गए। माता पिंकी शर्मा और पिता दिनेश शर्मा यूपी में 10वां स्थान पाने की खबर सुनकर गदगद हो गए। गगन शर्मा ने बताया कि भविष्य में लगातार ऐसे ही मेहनत करके आईपीएस बनना चाहते हैं। वह सफलता का श्रेय माता-पिता, दादी और शिक्षकों को देते हैं। प्रबंधक त्रिलोकीनाथ गर्ग, प्रधानाचार्य दुर्गेश कुमार शर्मा एवं समस्त स्टाफ ने गगन शर्मा को शुभकामनाएं दीं और कहा ऐसे ही पढ़कर नाम रोशन करते रहो।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें