फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः दवा कंपनी के कर्मचारी को गोली मारी

विज्ञापन
गोली लगने से घायल वीरेन्द्र शर्मा। संवाद - फोटो : GONDA
विज्ञापन
मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे खैर मार्ग पर दवा कंपनी में कार्यरत एक युवक को अज्ञात लोगों ने गोली मार दी। गोली उसके दाएं पैर में लगी। पुलिस ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया जहां से जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन

गांव बसईं निवासी 24 वर्षीय वीरेंद्र कुमार शर्मा पुत्र रवीकरन शर्मा दवा कंपनी में काम करते हैं। मंगलवार की शाम करीब साढ़े चार बजे वह बाइक से खैर से अपने गांव लौट रहे थे। गांव तारापुर मोड़ पर जब उन्होंने अपनी बाइक मोड़ी तभी पीछे से बाइक पर आए दो युवकों ने उन पर गोली चला दी।
गोली उनके दांए पैर में घुटने के नीचे लगकर पार हो गई। गोली चलाकर आरोपी भाग निकले। उधर लहूलुहान होकर वीरेंद्र सड़क पर गिर पड़े। राहगीरों की सूचना पर पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई और घायल वीरेंद्र को सीएचसी ले गई। प्राथमिक उपचार के बाद सीएचसी से जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। थाना पुलिस के अनुसार वीरेंद्र अभी अचेत अवस्था में है और कुछ बता नहीं पा रहा है। मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें