फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़: वायरल बुखार के मरीजों की संख्या नहीं हो रही कम, शनिवार को मिले डेंगू के तीन मरीज, 21 टीमों ने चलाया अभियान

Sat, 18 Sep 2021 10:56 PM IST
सुशील कुमार कुमार अमर उजाला ब्यूरो, अलीगढ़

सार

जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ट ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कहीं भी पानी इकट्ठा न होने दें। इकट्ठे पानी में जला हुआ मोबिल ऑयल डालें।
विज्ञापन
वायरल बुखार के मरीजों की संख्या नहीं हो रही कम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अलीगढ़ के मलखान सिंह जिला अस्पताल और पंडित दीनदयाल संयुक्त चिकित्सालय में इन दिनों डेंगू, मलेरिया और वायरल बुखार के मरीजों की संख्या कम नहीं हो रही है। शनिवार को तीन मरीज डेंगू के मिले हैं। जिन्हें मिलाकर अब तक जनपद में कुल 48 मरीज मिले हैं। शनिवार को अधिकांश संख्या वायरल बुखार को लेकर पहुंचे। अस्पाताल में इलाज के साथ-साथ दवा काउंटर पर लोगों की भीड़ देखने को मिली। वहीं सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय के निर्देश पर कुल 21 टीमों ने डेंगू के खिलाफ शहर से लेकर देहात तक अभियान चलाया।

विज्ञापन


जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में नगरीय क्षेत्र में आठ टीम तथा ग्रामीण क्षेत्रों में 13 टीमों ने डेंगू प्रतिरोधी अभियान चलाया। नगरीय क्षेत्र में पिछले दिनों जहां डेंगू के पॉजिटिव मरीज मिले हैं। उन क्षेत्रों में विशेषकर 841 घरों में टीम ने भ्रमण किया। इस दौरान 587 कूलर, 865 कंटेनर एवं अन्य पात्रों का निरीक्षण किया गया। जिसमें से 30 जगह डेंगू के लार्वा की पुष्टि हुई। जिस पर लार्वा रोधी दवा का छिड़काव किया गया। 

इसके साथ ही लोगों को जागरूक करने का अभियान भी चलाया गया। डेंगू, मलेरिया अथवा वायरल बुखार से बचने के लिए लोगों को पर्चे भी बांटे गए। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ट ने लोगों को जागरूक करते हुए कहा कि कहीं भी पानी इकट्ठा न होने दें। इकट्ठे पानी में जला हुआ मोबिल ऑयल डालें। मच्छरदानी में सोएं और कूड़े कचरे का ठीक प्रकरा से निस्तारण करें। इस दौरान सहायक मलेरिया अधिकारी राजेश गुप्ता, मोनू, उमा रानी, मदन, अजय, प्रदीप आदि मौजूद रहे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें