फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः किसानों के साथ है मोदी-योगी की सरकार : सांसद

विज्ञापन
विज्ञापन
सांसद सतीश गौतम ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार किसानों के साथ है। खैर के गौमत में भाजपा किसान मोर्चा द्वारा आयोजित कार्यक्रम को सांसद संबोधित कर रहे थे। किसानों द्वारा सांसद सतीश गौतम एवं जिला पंचायत अध्यक्ष विजय सिंह के पति ठाकुर श्यौराज सिंह को सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

सांसद ने कहा कि मोदी एवं योगी की सरकार किसानों को लेकर गंभीर है। कुछ लोग भ्रम फैला रहे हैं, लेकिन अब लोग उनकी वास्तविकता समझ गए हैं। उन्होंने कहा कि जनपद में फोरलेन का निर्माण, डिफेंस कॉरिडोर का निर्माण, ट्रांसपोर्ट नगर और राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का निर्माण विकास के प्रमुख उदाहरण हैं। जनता द्वारा जो प्यार एवं सम्मान दिया जा रहा है, उसे विकास के माध्यम से वापस करूंगा। ठाकुर श्यौराज सिंह ने कहा कि जिला पंचायत के माध्यम से जनपद के गांवों का विकास कराएंगे। हमारे दरवाजे सभी के लिए हमेशा खुले हैं। इससे पूर्व मंडल अध्यक्ष प्रमोद चौहान, महामंत्री प्रशांत गौड़ आदि ने सतीश गौतम का स्वागत किया। इस अवसर पर ठाकुर यशपाल सिंह, मुकेश लोधी, लाला प्रधान, ठाकुर पाल सिंह, महेश सिंह, भूपेश बघेल, ओम प्रकाश लाला, अनुराग ठाकुर आदि मौजूद थे। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें