फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः दुकान की दीवार काटकर मोबाइल और नकदी चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
क्वार्सी क्षेत्र के मोहल्ला निशात बाग में बृहस्पतिवार की रात को मोबाइल की दुकान की दीवार काटकर चोर लाखों रुपये की कीमत के मोबाइल चोरी कर ले गए। हमजा कॉलोनी के फैजल की निशात बाग के पास मोबाइल की दुकान है। बृहस्पतिवार की रात को वह दुकान बंद करने के बाद घर आ गए थे।
विज्ञापन

इसके बाद चोर दुकान में दीवार काटकर घुस गए और लाखों रुपये के 15 मोबाइल चोरी कर ले गए और दुकान के अंदर रखी 10 हजार रुपये की नगदी भी गायब थी। सूचना पर इलाका पुलिस मौके पर पहुंच गई। सीसीटीवी कैमरे की फुटेज से चोरों तक पहुंचने की कोशिश की जा रही है। इंस्पेक्टर विजय सिंह ने बताया कि मोबाइल की दुकान से चोरी का मामला सामने आया है। घटनास्थल के पास लगे सीसीटीवी कैमरे खंगाले जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें