फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः ओवरलोडिंग के कारण दो दिनों तक बंद रहेगी धनीपुर मंडी

विज्ञापन
विज्ञापन
धनीपुर मंडी में धान की अत्यधिक आवक के चलते स्थिति गड़बड़ा गई है। माल ओवरलोड होने के कारण अब धनीपुर मंडी शनिवार और रविवार को बंद रहेगी। गल्ला व्यापार कल्याण समिति के अध्यक्ष सुरेश लोधी ने बताया कि मंडी में रोजाना 70 हजार से लेकर एक लाख तक बोरी धान आ रहा है। अत्यधिक मात्रा में आवक की वजह से लोडिंग नहीं हो पा रही है। इस कारण समिति ने शनिवार को मंडी बंद रखने का निर्णय लिया है। रविवार का अवकाश है। अब सोमवार को धनीपुर मंडी खुलेगी। उन्होंने किसानों से आज (शनिवार) धान मंडी में न लाने की अपील की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें