फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः एमके ब्लू की टीम ने जीती चैलेंजर ट्रॉफी

विज्ञापन
चैलेंजर ट्रॉफी : विजेताएमके ब्लू टीम। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
महुआ खेड़ा स्थित एमके अलीगेेरियन क्रिकेट एकेडमी के मैदान पर खेली जा रही चैलेंजर ट्रॉफी एमके ब्लू टीम ने जीत ली है। एमके ब्लू ने निर्धारित 20 ओवर में 127 रन बनाए। अभिषेक ने 37 रन, चिराग ने 25 रन व आयुष ने 21 रन की पारी खेली। एमके यलो के गेंदबाज शयान ने तीन विकेट झटके।
विज्ञापन

जवाब में उतरी एमके यलो की टीम 17 ओवर में 61 रन पर सिमट गई। पार्थ ने 30 रन बनाए। एमके ब्लू के गेंदबाज तलाह ने तीन, अरीब व अभिषेक ने दो-दो विकेट झटके। एमके ब्लू ने यलो को 66 रन से हरा दिया। मैन ऑफ द मैच अभिषेक व मैन ऑफ द टूर्नामेंट आर्यन नायक को दिया गया। उत्कर्ष अग्रवाल को सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज, शिवम सिंह को सर्वश्रेष्ठ गेंदबाज, मयंक को सर्वश्रेष्ठ क्षेत्ररक्षक, फैज इलाही को सर्वश्रेष्ठ विकेटकीपर व वैभव को सर्वश्रेष्ठ ऑल राउंडर चुना गया। मुख्य अतिथि किशनपाल सिंह ने विजेता टीम को ट्रॉफी प्रदान की। इस अवसर पर प्रवीन उपाध्याय, पुष्पेंद्र यादव, अमित गोविल, विक्रांत ठाकुर, शानू, अल्तमश, रहबर, शारिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें