किड्स श्रेणी में मॉडलिंग ऑफ द ईयर का खिताब जीतने वाली रिधम।
- फोटो : CITY OFFICE
राजस्थान के रणथम्बोर में आयोजित इंडिया टॉप मॉडल सीजन-2 में शहर की मॉडल रिधम कक्कड़ ने किड्स श्रेणी में मॉडलिंग ऑफ द ईयर का खिताब जीतकर शहर व प्रदेश का नाम रोशन किया है।
महानगर के दुर्गाबाड़ी निवासी मोहित कक्कड़ व सिमरन कक्कड़ ने बताया कि उनकी साढ़े तीन वर्षीय बेटी रिधम ने ढाई साल की उम्र में ही यू ट्यूब पर मॉडलिंग शो देखती थी। उसके मॉडलिंग में शौक को देखकर उसे कई शो में प्रतिभाग कराया है। इस बार उसने बड़े प्लेटफॉर्म पर सफलता अर्जित की है। इंडिया टॉप मॉडल सीजन-1 में रिधम सेकेंड रनरअप रही थीं। उन्होंने अपनी जीत का श्रेय अपने माता-पिता, डांस गुरु अनुराग शर्मा को दिया। रिद्धिम ने एक साल मॉडलिंग करने का अनुबंध किया है। उसे कई फोलियो शूट व मैगजीन फोटो शूट का ऑफर मिला है।