नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज। संवाद
- फोटो : CITY OFFICE
नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज के विकास कार्यों के लिए 20 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत हो गई है। कॉलेज में अब मिनी स्टेडियम के साथ वाई-फाई युक्त कंट्रोल रूम बनेगा। स्मार्ट सिटी योजना के तहत बोर्ड बैठक में कॉलेज में विभिन्न प्रकार के विकास कार्यों के लिए 20 करोड़ रुपये की धनराशि स्वीकृत की गई है। इस धनराशि से मिनी स्टेडियम का निर्माण होगा।
यूपी बोर्ड परीक्षा के दौरान नकल पर नकेल कसने के लिए नौरंगीलाल राजकीय इंटर कॉलेज में बने कंट्रोल रूम की उप मुख्यमंत्री डॉ. दिनेश शर्मा ने प्रशंसा की थी। इस कंट्रोल रूम को अब वाई-फाई युक्त बनाया जाएगा। स्मार्ट क्लास बनेगी। 10 किलो वॉट का सोलर प्लांट व वाटर हार्वेस्टिंग प्लांट लगेगा। इसके अलावा, कॉलेज में अन्य कार्य होंगे। संयुक्त शिक्षा निदेशक जितेंद्र मलिक, डीआईओएस डॉ. धर्मेंद्र शर्मा, कॉलेज के प्रधानाचार्य शीलेंद्र यादव ने डीएम चंद्रभूषण सिंह, नगर आयुक्त प्रेम रंजन को धन्यवाद दिया है। साथ ही मंडलायुक्त गौरव दयाल को फूलों का गुलदस्ता भेंट करके उनका आभार प्रकट किया।