फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आगरा कांड : अलीगढ़ रेंज में होगी जांच, आदेश का इंतजार

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा में पुलिस अभिरक्षा में अरुण वाल्मीकि की मौत के मुकदमे की विवेचना अलीगढ़ रेंज में होगी। यह विवेचना रेंज के किसी थाने से या रेंज मुख्यालय पर ही किसी विवेचक से कराई जा सकती है। देर रात यह आदेश डीआईजी रेंज दीपक कुमार को प्राप्त हो गए हैं। अब शनिवार को विवेचना आवंटन की प्रक्रिया पर निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन

मानवाधिकार आयोग की गाइडलाइन के अनुसार किसी थाने या जिले की पुलिस पर अभिरक्षा में मौत के आरोप के मामले के मुकदमे की विवेचना उस थाने या जिले से बाहर कराई जानी चाहिए। इसी गाइडलाइन के अनुसार एडीजी जोन राजीव कृष्ण के स्तर से आगरा के इस प्रकरण के मुकदमे की विवेचना आगरा के बजाय अलीगढ़ रेंज से कराए जाने का निर्णय लिया गया है। बृहस्पतिवार को उन्होंने इस संबंध में मीडिया को जानकारी दी है।
इस विषय में यहां अलीगढ़ रेंज मुख्यालय और खुद डीआईजी दीपक कुमार को एडीजी के इस निर्णय व निर्देश की सूचना प्राप्त हो गई है। इधर, शुक्रवार देर शाम आदेश भी प्राप्त हो गए थे। चूंकि विवेचना बदले जाने संबंधी आदेश देर से प्राप्त हुए। इसलिए विवेचना आवंटन पर निर्णय नहीं हो पाया था। हालांकि चर्चा है कि यह विवचेना रेंज के अलीगढ़, हाथरस, कासगंज या एटा में से किसी भी जनपद को या फिर रेंज मुख्यालय पर भी तैनात किसी इंस्पेक्टर स्तर के किसी विवेचक को आवंटित की जा सकती है।
विज्ञापन

-एडीजी स्तर से आगरा प्रकरण की विवेचना हमारे रेंज को आवंटित करने का निर्णय लिया गया है। यह आदेश मिल गया है। यह विवेचना रेंज में किसी भी विवेचक या किसी भी जिले को आवंटित करने पर निर्णय लिया जाएगा।-दीपक कुमार डीआईजी रेंज
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें