फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः बुखार से डिबाई की महिला की मौत, 49 लोग डेंगू की चपेट में

विज्ञापन
विज्ञापन
जनपद में डेंगू एवं बुखार का कहर थमने का नाम नहीं ले रहा है। दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय के आईसीयू में भर्ती डिबाई की महिला की मौत हो गई। जबकि जनपद में डेंगू के 49 नए मरीज सामने आए हैं। अब तक डेंगू की चपेट में आए मरीजों की संख्या बढ़कर 650 से अधिक हो गई है।
विज्ञापन

बुलंदशहर जनपद की रामनगर निवासी 45 वर्षीय पवनेश पत्नी अजब सिंह 21 अक्टूबर को पं. दीनदयाल उपाध्याय संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती हुई थी। वह बुखार एवं पीलिया से पीड़ित थी। उसे अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कर उपचार दिया जा रहा था। शुक्रवार दोपहर में उसकी मृत्यु हो गई। परिवार की महिलाओं का रो-रो कर बुरा हाल था। मलखान सिंह जिला अस्पताल के लैब में 276 लोगों की जांच में 49 डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं, जिसमें 25 मरीज दीनदयाल अस्पताल में उपचार कराने आए थे। जबकि मलखान सिंह जिला अस्पताल में उपचार कराने पहुंचे 21 लोग डेंगू से पीड़ित पाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें