फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः गृह क्लेश में पति ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दी

विज्ञापन
विज्ञापन
गृह क्लेश में मडराक क्षेत्र के दाउद खां रेलवे स्टेशन के पास एक युवक ने ट्रेन के आगे कूदकर जान दे दी। मरने से पहले युवक मोबाइल फोन पर बात कर रहा था। मृतक के परिजनों ने पत्नी और साले पर आत्महत्या के लिए मजबूर करने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन

हरदुआगंज के आजाद नगर निवासी राजेश कुमार कुशवाहा (22) पुत्र विजय पाल सिंह निजी अस्पताल में काम करता था। विजय पाल सिंह ट्रैफिक पुलिस में होमगार्ड हैं। राजेश तीन भाइयों में सबसे छोटा था। परिजनों ने बताया कि पिछले दिनों राजेश के एक रिश्ते में लगने वाली साली दीक्षा बीमार हो गई थी। उसको शहर के ही एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उसकी देखरेख में राजेश और उसकी पत्नी पूनम अस्पताल में ही मौजूद थे। वहीं पर किसी बात को लेकर घरेलू विवाद हुआ। इसके बाद राजेश अपनी मोटरसाइकिल लेकर वहां से निकल गया। थाना मडराक के इंस्पेक्टर कुलदीप कुमार ने बताया कि ग्रामीणों ने दाउद खां रेलवे स्टेशन और गांव चिरौलिया फाटक के बीच में राजेश को मोबाइल पर फोन बात पर बात करते हुए देखा था। उसकी मोटरसाइकिल भी पास में खड़ी हुई थी। लेकिन इस बीच जब ट्रेन वहां से गुजरी तो राजेश ने ट्रेन के आगे कूदकर अपनी जान दे दी। पिता विजय पाल सिंह ने पत्नी पूनम और साले सतेंद्र पर आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप लगाया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें