गोरखपुर के सांसद और फिल्म स्टार रवि किशन ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह सबसे बड़े रामभक्त थे। सीएम रहने के दौरान उन्होंने अलीगढ़ में कई विकास कार्य करवाए।
गोरखपुर के सांसद और फिल्म स्टार रवि किशन ने उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के निधन पर दुख जताया। उन्होंने कहा कि कल्याण सिंह सबसे बड़े रामभक्त थे। सीएम रहने के दौरान उन्होंने अलीगढ़ में कई विकास कार्य करवाए। सांसद रवि किशन ने सुबह के समय पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के चित्र के समक्ष नतमस्तक होकर श्रद्धासुमन अर्पित की।
विज्ञापन
पूर्व मुख्यमंत्री के चित्र को देखकर वह रो पड़े। मंगलवार को निजी वाहन से रवि किशन दिल्ली से अलीगढ़ पहुंचे। मैरिस रोड स्थित स्वर्गीय कल्याण सिंह के आवास पर जाकर पूर्व मुख्यमंत्री को याद किया। कल्याण सिंह के पुत्र एवं एटा सांसद राजवीर सिंह राजू भैया, कल्याण सिंह के पौत्र एवं उत्तर प्रदेश के राज्य मंत्री संदीप सिंह और परिजनों को सांत्वना दी।
इस अवसर पर अलीगढ़ के सांसद सतीश गौतम, ठाकुर श्यौराज सिंह, अजय साहनी सहित कई लोग मौजूद थे। कल्याण सिंह का अंतिम संस्कार होने के बाद उनके घर राज पैलेस पर संवेदना जताने वालों की भीड़ लगी हुई है। इसे देखते हुए जिला प्रशासन व पुलिस के अधिकारी सतर्क हैं।