फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी डिफेंस कॉरिडोर की पहली लीज डीड एलन एंड एलवन के नाम

विज्ञापन
विज्ञापन
महत्वाकांक्षी उत्तर प्रदेश डिफेंस कॉरिडोर में पहली लीज डीड अलीगढ़ के एलन एंड एलवन कंपनी के साथ हुई है। इस डीड पर यूपीडा के एसीईओ श्रीशचंद्र वर्मा ने साइन किया है। उन्होंने खैर तहसील में अंडला के डिफेंस कॉरिडोर की 8 हेक्टेयर भूमि की लीज डीड एलन एंड एलवन के स्वामी धनजीत वाड्रा को सौंप दी।
विज्ञापन

रक्षा मंत्रालय ने करीब तीन साल पहले डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना का निर्णय लिया था। उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना की जिम्मेदारी यूपी एक्सप्रेस-वे औद्योगिक विकास प्राधिकरण (यूपीडा) को दी गई थी। इसके अंतर्गत अलीगढ़, आगरा, चित्रकूट, कानपुर एवं लखनऊ में डिफेंस कॉरिडोर की स्थापना होनी है। सबसे महत्व की बात यह है कि प्रदेश में पहली लीज डीड (पट्टा विलेख) अलीगढ़ के एलन एंड एलवन कंपनी के साथ हुई है। इस डीड के बाद डिफेंस कॉरिडोर का कार्य जमीन पर उतर आया है। भविष्य में अलीगढ़ ताला, हार्डवेयर एवं एएमयू के साथ ही डिफेंस कॉरिडोर के लिए भी जाना जाएगा। अंडला के डिफेंस कॉरिडोर में अन्य इकाईयों के साथ लीज डीड का रास्ता खुल गया है। एलन एंड एलवन के स्वामी धनजीत वाड्रा ने बताया कि यह खुशी की बात है कि पहली लीज डीज अलीगढ़ में हुई है। अब उनका फोकस अंडला में फैक्टरी निर्माण पर है। जल्द ही काम शुरू कर देंगे। उन्होंने बताया कि वह ड्रोन एवं डिफेंस से संबंधित अन्य उपकरण बनाएंगे।
अलीगढ़ ताला, हार्डवेयर एवं एएमयू के लिए विख्यात है। डिफेंस कॉरिडोर की वजह से अलीगढ़ को नई पहचान मिलेगी। तालानगरी औद्योगिक क्षेत्र बनने के पहले ही वहां पर जमीन लेकर फैक्टरी शुरू कर दी थी। बाद में तालानगरी का विकास हुआ। अंडला का भी भविष्य उज्ज्वल है। यही कारण है कि पहली डीड की है। डिफेंस कॉरिडोर को इस मुकाम तक पहुंचाने में यूपीडा के सीईओ अवनीश अवस्थी, जिलाधिकारी चंद्रभूषण सिंह, सांसद सतीश गौतम एवं उपायुक्त उद्योग श्रीनाथ पासवान का महत्वपूर्ण योगदान है।
विज्ञापन

- धनजीत वाड्रा, एलन एंड एलवन
पूर्व रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण आई थी अलीगढ़
वर्ष 2018 के अगस्त महीने में रॉयल रीजेंसी में डिफेंस कॉरिडोर इंडस्ट्रियल इन्वेस्टर्स सम्मेलन का आयोजन किया गया था। इसमें तत्कालीन रक्षा मंत्री निर्मला सीतारमण, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उद्योग मंत्री सतीश महाना सहित रक्षा मंत्रालय के बड़े अधिकारी शामिल हुए थे। डिफेंस कॉरिडोर बनने से हजारों युवाओं को रोजी-रोजगार मिलने की उम्मीद है।
अंडला में बिजली से संबंधित काम शुरू
धनजीत वाड्रा ने बताया कि खैर के अंडला में बिजली से संबंधित कार्य शुरू हो गया है। सड़क का टेंडर पास हो गया है और जल्द ही काम शुरू होने जा रहा है। इसके अतिरिक्त बाउंड्रीवाल का काम शुरू होगा।
महामारी के कारण विलंब
कोरोना का असर डिफेंस कॉरिडोर पर भी पड़ा है। लीज डीड का जो काम आज हुआ है, वह पिछले साल दीपावली के पहले ही हो जाना था। प्रथम चरण में 14 कंपनियों को भूमि आवंटन का मसौदा तैयार हो गया था। विभिन्न कारणों से विलंब होता गया। एलन एंड एलविन के बाद पीबीएम इंडस्ट्री, नित्या क्रिएशन, दीप एक्सपो, श्रीदा उद्योग, प्रिसिशन प्रोडक्ट, कोबरा इंडस्ट्री, वेरिवीन डिफेंस आदि के साथ डीड जल्द होने की उम्मीद है।
प्रदेश ही नहीं देश में पहली डीड
निर्यातक मोहित गुप्ता कहते हैं कि केंद्र सरकार द्वारा तमिलनाडु एवं उत्तर प्रदेश में डिफेंस कॉरिडोर की घोषणा की गई थी। इन दोनों राज्यों में पहली डीड एलन एंड एलवन के साथ हुई है। इसलिए डिफेंस कॉरिडोर में यह प्रदेश ही नहीं देश में पहली डीड है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें