इस मौसम में डेंगू का पहला मरीज धनीपुर ब्लाक स्थित महाराणा प्रताप नगर में मिला है। स्वास्थ्य विभाग की टीम को महाराणा प्रताप नगर एवं धनीपुर ब्लाक के बीडीओ कार्यालय में डेंगू का लार्वा मिला है। विश्व मच्छर दिवस के ठीक पहले जनपद में डेंगू का पहला केस सामने आया है। महाराणा प्रताप नगर निवासी पंकज पुत्र प्रदीप इसकी चपेट में आए हैं।
मलखान सिंह जिला अस्पताल में जांच में डेंगू की पुष्टि हुई है। उसके बाद जिला मलेरिया अधिकारी एवं उनकी टीम द्वारा क्षेत्र के 76 घरों में कूलर एवं 398 पानी के पात्रों को चेक किया गया। 12 कूलरों में लार्वा पाया गया है। क्षेत्र के प्लाट में जलभराव है। नगर निगम को 14 मई को जलभराव की सूचना भी दी गई थी लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। लार्वा रोधी दवा का छिड़काव एवं फागिंग आदि किया जा रहा है। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि जनपद में डेंगू का पहला केस है। इसके अतिरिक्त 40 मलेरिया धनात्मक रोगी पाए गए हैं।