फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नाश्ता भी महंगा : दूध, ब्रेड, मक्खन, चीज के दाम बढ़े

विज्ञापन
भारती गुप्ता निवासी विष्णुपुरी। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
दीपक शर्मा
विज्ञापन

पेट्रोलियम पदार्थों और रसोई गैस में मूल्य वृद्धि से आम आदमी पहले से परेशान है। अब खाद्य उत्पाद बनाने वाली कंपनियों ने चुपके से दूध, ब्रेड, मक्खन और चीज आदि के दाम बढ़ा दिए हैं। कुछ कंपनियों ने उत्पाद के दाम तो नहीं बढ़ाए लेकिन उनका वजन जरूर कम कर दिया है। ऐसे में लोगों के नाश्ते पर महंगाई की मार पड़ रही है। गृहणियों का कहना है कि उसी दाम में उत्पाद का वजन कम करना ग्राहकों के साथ धोखाधड़ी है। ग्राहक खुद का ठगा सा महसूस करता है।
कन्फेक्शनरी संचालक ललित कुमार ने बताया कि एक नामी कंपनी की ब्रेड जो पहले 45 रुपये की थी और वजन 800 ग्राम था, अब उस ब्रेड का वजन 700 ग्राम कर दिया गया है। लेकिन दाम वही है। इसी तरह एक अन्य ब्रेड की कीमत 35 रुपये से बढ़कर 40 रुपये हो गई है। जबकि मल्टीग्रेन ब्रेड की कीमत 50 रुपये से बढ़कर 55 रुपये हो गई है। इसी तरह दूध, मक्खन, घी, चीज आदि के दामों में भी बढ़ोतरी हुई है। 23 रुपये का 500 एमएल का दूध का पैकेट अब 24 रुपये का हो गया है। 28 रुपये वाला दूध का पैकेट अब 29 और 20 रुपये वाला दूध का पैकेट 21 रुपये का हो गया है। गृहणियों का कहना है कि खामोशी से बढ़ाई गई कीमतों या कम की गई मात्रा का शुरू में तो उन्हें पता ही नहीं चला। लेकिन जब वास्तविकता सामने आई तो झटका लगा।
विज्ञापन

- शुरू में कुछ दिन पता ही नहीं चला कि ब्रेड के दाम वही है लेकिन उसकी मात्रा में कटौती कर दी गई है। बाद में घर के कुछ सदस्यों ने इस ओर ध्यान दिलाया तो खुद को ठगा सा महसूस किया। यह उपभोक्ताओं के साथ एक प्रकार की धोखाधड़ी है।
विज्ञापन

- भारती गुप्ता, निवासी विष्णुपुरी
ब्रेड और मक्खन जैसी वस्तुएं खामोशी के साथ महंगी कर दी गई हैं। एक ओर सरकार और अन्य संस्थाएं महामारी के बाद अच्छे खान-पान और रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने पर जोर दे रही हैं। लेकिन यह दोनों विरोधाभासी बातें हैं।
- रश्मि आनंद, निवासी आगरा रोड, एडीए
इन उत्पादों में भी मूल्यवृद्धि हुई
उत्पाद पहले अब
नमकीन 80 87 रुपए प्रति किलो
चॉकलेट बार 5 10 रुपए प्रति नग
पनीर 73 77 प्रति 200 ग्राम
चीज 122 126 प्रति 200 ग्राम
मक्खन 45 50 प्रति 100 ग्राम
पाव 20 30 रुपये प्रति नग
नोट- बिस्किट की कीमत वही है, लेकिन वजन कम कर दिया गया।

रश्मी आनंद निवासी आगरा रोड एडीए।- फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें