फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राजकीय शोक समाप्त होने के बाद भी सेंटर प्वाइंट पर झुका रहा तिरंगा

विज्ञापन
सेंटर प्वाइंट चौराहे पर लगे राष्ट्रीय ध्वज को पूर्व मुख्यमंत्री कल्याण सिंह के देहांत के बाद आध? - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
तीन दिन का राजकीय शोक समाप्त होने के बावजूद सेंटर प्वाइंट पर तिरंगा झंडा झुका रहा। व्यापारियों की शिकायत के बाद नगर निगम प्रशासन द्वारा शाम में झंडा ठीक कराया गया। 21 अगस्त की रात्रि में पूर्व मुख्यमंत्री एवं राजस्थान के पूर्व राज्यपाल कल्याण सिंह की मृत्यु हुई थी।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार द्वारा तीन दिन के लिए राजकीय अवकाश घोषित किया गया था। नियमानुसार 25 अगस्त को झंडा ठीक कर देना चाहिए था। बुधवार को सेंटर प्वाइंट व्यापार मंडल के महामंत्री दीपक गर्ग ने एसीएम अंजुम बी को फोन कर सूचना दी कि अभी तक झंडा झुका हुआ है।
उसके बाद नगर निगम के अधिकारी ने जाकर झंडा ठीक किया। अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने बताया कि निर्माण विभाग के अभियंता को झंडा ठीक करने का निर्देश दिया गया था। उल्लेखनीय है कि 15 अगस्त को सेंटर प्वाइंट पर 100 फुट की ऊंचाई पर तिरंगा झंडा लहराया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें