। मथुरा के फरह ब्लॉक के कोंह, पिपरौट एवं फरह के आठ लोग डेंगू से पीड़ित है। मलखान सिंह जिला चिकित्सालय लैब में 60 लोगों के नमूने एलाइजा टेस्ट के लिए आए थे, जिसमें 8 लोग धनात्मक पाए गए हैं। इसके अतिरिक्त कासगंज के एक व्यक्ति की रिपोर्ट धनात्मक है।
उल्लेखनीय है कि मथुरा में बुखार एवं डेंगू के मामले लगातार सामने आ रहे हैं। कोंह गांव में कई लोगों की डेंगू एवं बुखार से मौत हो चुकी है। अलीगढ़ जनपद में भी अलर्ट जारी कर दिया गया है। बन्नादेवी क्षेत्र के फायर ब्रिगेड कॉलोनी में रविवार को डेंगू का मरीज मिला था। सोमवार को स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा फायर ब्रिगेड कॉलोनी में लगातार दूसरी दिन दवा का छिड़काव एवं फागिंग किया गया। जिला मलेरिया अधिकारी डॉ. राहुल कुलश्रेष्ठ ने बताया कि कॉलोनी में 68 घरों में 49 कूलर एवं 119 पानी के पात्र को चेक किया गया। दो कूलर में लार्वा पाया गया। ब्यूरो