फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः मुख्यमंत्री के न आने से मायूस हुए यूपीडा के अधिकारी

विज्ञापन
विज्ञापन
अंडला स्थित डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़ नोड में सोमवार को यूपीडा (उप्र एक्सप्रेसवे औद्योगिक विकास प्राधिकरण) ने मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर विभिन्न तैयारियां की। हाथों हाथ पांडाल सजाया, आवंटित भूखंडों पर होर्डिंग लगवाए। मुख्यमंत्री के लिए अद्यतन आख्या रिपोर्ट और नक्शे की फाइल बनाई गई। आठ सितंबर की तरह यहां जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ नहीं आए और लोधा स्थित आयोजन स्थल से सीधे रवाना हो गए तो यूपीडा के अधिकारी मायूस दिखे।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंगलवार को लोधा स्थित आयोजन स्थल से राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास और डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़ नोड के कार्यों की प्रगति समीक्षा करेंगे। इससे एक दिन पहले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ सोमवार दोपहर साढ़े 12 बजे आयोजन स्थल पर तैयारियों का निरीक्षण करने पहुंचे। उनके आगमन को लेकर यूपीडा अधिकारियों ने डिफेंस कॉरिडोर अलीगढ़ नोड परिक्षेत्र में पांडाल लगाकर विभिन्न इंतजाम किए थे। साथ ही आवंटित भूखंडों की सूची, भूखंडों पर होर्डिंग लगाने के साथ अब तक किए गए कार्यों की समीक्षा रिपोर्ट तैयार की गई। वहीं मुख्यमंत्री के डिफेंस कॉरिडोर की संभावनाओं को देखते हुए एसपीजी कमांडो मौके पर पहुंच गए। यहां तैयारी के साथ क्षेत्रीय निरीक्षण किया और तैनात हो गए। सूचना पर पुलिसकर्मी भी तैनात किए गए। हालांकि एक घंटे 20 मिनट बाद जब मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ डिफेंस कॉरिडोर पहुंचे बिना हेलीकॉप्टर से रवाना हो गए तो एक ओर अधिकारियों ने राहत की सांस ली। साथ ही चेहरे पर मायूसी भी दिखी कि आठ सिंतबर की तरह इस बार भी मुख्यमंत्री यहां नहीं आए। मुख्यमंत्री के जाते ही एसपीजी कमांडो और पुलिस फोर्स वापस आयोजन स्थल की तरफ रवाना हो गया।
बैनर गिरने को लेकर निवेशकों ने जताया विरोध
लोधा स्थित आयोजन स्थल पर मुख्यमंत्री पहुंचे तो डिफेंस कॉरिडोर पर एक निवेशक यूपीडा अधिकारियों और कांट्रेक्टर पर शिकायत लेकर पहुंचे कि हवा से बैनर गिर गए हैं। कल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम तक क्या सभी होर्डिंग टिक पाएंगे। इस पर अधिकारियों ने व्यवस्थाएं दुरुस्त कराईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें