फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः लोकतंत्र सेनानियों का होगा सत्यापन

विज्ञापन
विज्ञापन
लोकतंत्र सेनानियों का सत्यापन होगा। अगर, किसी सेनानी के खिलाफ आपराधिक मुकदमे में नामजद होने की रिपोर्ट सामने आई तो उसको सरकार द्वारा दिए जा रहे सभी लाभों को छीन लिया जाएगा। उप्र शासन के सचिव सूर्य कुमार की ओर से प्रदेशभर के लिए यह आदेश जारी किया है। तीन दिन के भीतर जिला प्रशासन से इस संबंध में रिपोर्ट मांगी है।
विज्ञापन

जिले में 100 लोकतंत्र सेनानी है। प्रत्येक को 20 हजार रुपये माह सम्मान राशि के तौर पर पेंशन मिलती है। इसके अलावा यूपी रोडवेज की बसों में आना-जाना फ्री होता है। प्रदेश सरकार के सरकारी अस्पतालों में इलाज फ्री में मिलता है। अब शासन ने आदेश जारी किया है कि लोकतंत्र सेनानियों का सत्यापन किया जाए। किसी के खिलाफ भी आपराधिक मुकदमे दर्ज हैं तो उसको लोकतंत्र सेनानी का दिया दर्जा वापस लिया जाए। शासन की ओर से भेजा गया आदेश जिलाधिकारी को प्राप्त हो गया है। उन्होंने एडीएम सिटी को सत्यापन के लिए नामित किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें