फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः दीपावली का छाया उल्लास, बाजार गुलजार

विज्ञापन
रेलवे रोड बाजार में लक्ष्मी गणेश के कलेंडर पसंद करतीं महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
मंगलवार को धनतेरस है। रविवार सुबह लोग अपने घरों की साज-सज्जा में जुटे रहे। दोपहर बाद बाजार में खरीदारी के लिए ग्राहक उमड़े पड़े। देर रात तक सभी बाजारों में चहल-पहल रही। लोगों ने घर को सजाने के लिए लक्ष्मी-गणेश के स्टीकर, सजावटी सामान के साथ मूर्तियां, कैलेंडर, दीये आदि की जमकर खरीददारी की।
विज्ञापन

धनतेरस से दीपावली पर्व शुरू हो जाता है। धनतेरस के लिए लोग बर्तन, आभूषण, वाहन आदि की खरीदारी करते हैं। रविवार का अवकाश मिला तो लोगों ने अपने घर, फ्लैट और प्रतिष्ठानों को सजाया। वंदनवार, झालर, रंग-बिरंगी लाइटों के साथ स्टार आदि से सजावट की। दोपहर बाद शहर के बाजारों में लोगों की भीड़ निकली। रामघाट रोड, आगरा रोड और जीटी रोड सहित रेलवे रोड के बाजारों में महिला-पुरुष सजावटी सामान की खरीदारी करते दिखे। लोगों ने दीपावली के लिए नए कपड़े, खील-खिलौने से लेकर पूजा का सामान खरीदा। बच्चों को बांटने के लिए गिफ्ट पैक, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं, स्टीकर, कैलेंडर आदि सामान की खरीददारी की। रविवार से लोगों ने खरीददारी शुरू की तो शहर के पथ विक्रेताओं के चेहरे खिल उठे।

मिट्टी के दीये खरीदतीं महिलाएं। - फोटो : CITY OFFICE

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें