फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः मास्क न उतारें, अभी कोरोना का खतरा गया नहीं है

विज्ञापन
रेलवे रोड पर दीपावली की खरीदारी के लिए उमड़ी भीड़। - फोटो : CITY OFFICE
विज्ञापन
कोरोना का खतरा अभी गया नहीं है। ऐसे में त्योहार पर कोरोना प्रोटोकाल का पालन करें। भीड़भाड़ वाले स्थानों पर जाने से बचें। अगर जाएं तो मास्क भूलकर भी न उतारें। दो गज की दूरी एवं हाथ की सफाई का भी ध्यान रखें।
विज्ञापन

मेरठ में कोरोना के एक साथ 11 मामले सामने आए हैं। शनिवार को प्रदेश में कोरोना के 20 मरीज मिले हैं। मार्च में भी ऐसा ही हुआ था। लोग यह सोच कर लापरवाह हो गए कि कोरोना अब चला गया। उसके बाद दूसरी लहर आई और उसका हश्र मालूम है। प्रदेश में नए मामले सामने आने के बाद स्वास्थ्य विभाग भी चौकन्ना हो गया है। रेलवे स्टेशन, बस स्टेशन से लेकर अन्य स्थानों पर बाहर से आने वाले लोगों की जांच बढ़ाने का निर्देश दिए गए हैं। सीएमओ डॉ. आनंद उपाध्याय का कहना है कि मेरठ में एक दिन में 11 मामले मिलना चिंताजनक है। कोरोना से सावधान रहने की जरूरत है। बाहर से आने वाले लोगों की जांच के निर्देश दिए गए हैं। कोविड हॉस्पिटल एवं पीडियाट्रिक आईसीयू को भी अलर्ट कर दिया गया है। उन्होंने कहा कि टीके की पहली डोज ले चुके लोग दूसरी डोज समय से लगवा लें। इसके साथ ही जो लोग कोविड टीका से वंचित हैं, वह भी टीका जरूर लगवाएं।
टीकाकरण की वजह से देश को जो बढ़त मिली है, उसे बनाए रखने के लिए सावधानी जरूरी है। रूस, चीन सहित कई देशों में लॉकडाउन की स्थिति है। थोड़ी सी लापरवाही से हालात बिगड़ सकते हैं। मास्क, दूरी एवं सफाई का ध्यान रखना जरूरी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

- डॉ. विकास मल्होत्रा, चिकित्सक
एक नजर में कोरोना
- जनपद में अब तक कोविड से संक्रमित मरीज - 21280
- जनपद में अब तक कोविड जांच - 1655102
- सरकारी आंकड़े में कोरोना से मुत्यु - 108
- वर्तमान में जनपद में कोविड का एक भी मरीज नहीं
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें