फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अलीगढ़ः पीएमओ की पहल पर दलवीर सिंह मुंबई में भर्ती कराए गए

विज्ञापन
विज्ञापन
प्रधानमंत्री कार्यालय की पहल के बाद बरौली विधानसभा क्षेत्र के भाजपा विधायक दलवीर सिंह को मुंबई के कोकिला बेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। कुछ महीने पहले दलवीर सिंह का ब्रेन हैम्ब्रेज हुआ था। शरीर का बायां हिस्सा लकवे की चपेट में आ गया। 14 सितंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी लोधा में राजा महेंद्र प्रताप सिंह राज्य विश्वविद्यालय का शिलान्यास करने पहुंचे थे। दलवीर सिंह भी मंच पर मौजूद थे। प्रधानमंत्री ने दलवीर सिंह से मिलकर स्वास्थ्य की जानकारी ली और जल्द स्वस्थ होकर दिल्ली आने के लिए कहा।
विज्ञापन

दलवीर सिंह के पौत्र विजय कुमार सिंह ने बताया कि बृहस्पतिवार सुबह में प्रधानमंत्री कार्यालय (पीएमओ) से फोन आया। बेहतर उपचार के लिए विधायक दलवीर सिंह को मुंबई स्थित कोकिला बेन धीरूभाई अंबानी हॉस्पिटल में भर्ती कराने के लिए कहा गया। शुक्रवार को वे लोग दिल्ली पहुंच गए और विमान से दोपहर में मुंबई पहुंचे।
उन्होंने बताया कि बाबा (दलवीर सिंह) कोकिला बेन हॉस्पिटल में भर्ती हो गए हैं। न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. अभिषेक श्रीवास्तव उनका उपचार कर रहे हैं। उन्होंने थेरेपी का सुझाव दिया है। कुछ दिन बाबा को थेरेपी दी जाएगी। विजय कुमार सिंह एवं सुशील गुप्ता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें