फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ऑपरेशन निहत्था : अपराधी नहीं रख पाएगा लाइसेंसी हथियार

विज्ञापन
विज्ञापन
एसएसपी कलानिधि नैथानी ने जिले में पंचायत चुनाव को ध्यान में रखते हुए शुक्रवार से ऑपरेशन निहत्था शुरू किया है। इस ऑपरेशन के तहत किसी भी अपराधी या आपराधिक इतिहास वाले व्यक्ति को निहत्था किया जाएगा। चाहे उसके किसी परिवार के सदस्य के नाम लाइसेंसी हथियार क्यों न हो। ऐसे सभी लाइसेंस निरस्त कराए जाएंगे। साथ ही उन लाइसेंसी हथियारों को भी चिह्नित किया जाएगा जो दोस्ती की आड़ में अपने हथियार आपराधिक गतिविधियों वालों को सौंप देते हैं। इसे लेकर पुलिस ने हिस्ट्रीशीटरों या संगीन अपराधियों के परिवार और खानदान तक के लाइसेंस खंगालना शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

एसएसपी ने इस संबंध में जारी निर्देश में कहा है कि ऐसे शस्त्र लाइसेंस धारक या उनके परिजन या निकट संबंधी अपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति हैं। उनके खिलाफ मुकदमे दर्ज हैं या लंबित हैं। उनके शस्त्र लाइसेंस चिह्नित कर निरस्त कराए जाएंगे। इसे लेकर थानावार रिपोर्ट एसएसपी के माध्यम से जिलाधिकारी को भेजी जाएगी। साथ में लाइसेंसी द्वारा खरीदे गए कारतूसों व चलाए गए कारतूसों का भी मानक के अनुसार सत्यापन किया जाएगा। साथ में शस्त्र लाइसेंस नियम उल्लंघन में आर्म्स एक्ट के तहत मुकदमा, सोशल मीडिया पर हथियारों के प्रदर्शन पर मुकदमा कराया जाएगा। इसके अलावा चुनाव को लेकर शहर व देहात में बहुत तेजी से शस्त्र जमा कराने की प्रक्रिया पूरी की जाएगी।
विज्ञापन

ये दिए गए निर्देश
1- थाने के मालखानों में जमा किसी भी मुकदमे से संबंधित लाइसेंसी शस्त्र का लाइसेंस तत्काल निरस्त कराया जाएगा।
2- सत्यापन के दौरान अगर किसी लाइसेंसी का शस्त्र किसी अन्य व्यक्ति के पास रखा होना या भेजा जाना पाया तो उसके विरुद्ध भी कार्रवाई।
3- शस्त्र लाइसेंस को नवीनीकृत नहीं कराया गया है और शस्त्र रखे हुए हैं तो उसे अवैध शस्त्र माना जाएगा।
4- लाइसेंस पर साल में कितने कारतूस खरीदे गए, कितने पास में हैं। मानक के अनुसार खोखे हैं या नहीं का विवरण न मिलने पर कार्रवाई।
5- किसी लाइसेंसी के परिजन/निकट संबंधी आपराधिक प्रवृत्ति के हैं नियमानुसार निरस्तीकरण की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें