फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नहर में डूबकर एएमयू के तीन छात्रों की मौत

Fri, 06 May 2016 01:54 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, खैर
विज्ञापन
एएमयू छात्र के परिजन - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
हरदुआगंज(अलीगढ़)। रामघाट रोड पर माछुआ नहर में बृहस्पतिवार की दोपहर नहाने गए तीन एएमयू छात्रों की डूबने से मौत हो गई। तीनों बीएससी तृतीय वर्ष के छात्र थे। प्रयोगात्मक परीक्षा देने के बाद गर्मी से राहत पाने के लिए नहर में नहाने गए थे। गोताखोरों की मदद से करीब तीन घंटे की मशक्कत के बाद उनके शव नहर से निकाले गए।
विज्ञापन


एएमयू के छात्र नमन सिंह चौहान पुत्र डॉ. मुकेश चौहान निवासी संजय गांधी कॉलोनी न्यू एटा चुंगी गांधीपार्क, मो. इजहार पुत्र अब्दुल हसीब निवासी कैंट एरिया फतेहगढ़ फर्रुखाबाद व यासिर पुत्र अताउल्लाह निवासी मऊ साथी छात्रों के साथ हरदुआगंज क्षेत्र के गांव माछुआ के पास नहर में नहाने गए थे। वहां पहले से एएमयू के कई अन्य छात्र नहा रहे थे।

उनके साथ वे भी नहाने लगे। बताते हैं कि दोपहर करीब तीन बजे नहाते समय एक छात्र गहरे पानी में चला गया। उसे डूबता देख दूसरा छात्र बचाने को आगे बढ़ा, पर वह भी डूबने लगा। यह देखकर तीसरा छात्र यासिर उन्हें बचाने के लिए नहर में कूद पड़ा, पर अपने दोनों साथियाें के साथ वह भी डूबने लगा।  यह देख वहां मौजूद अन्य छात्रों ने एएमयू के हबीब हॉल के छात्रों के साथ स्थानीय पुलिस को सूचना दी।
विज्ञापन


खबर मिलते ही एसओ रमाकांत पचौरी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। नहर में उतर कर पुलिस कांस्टेबल रवींद्र कुमार ने भी छात्रों की तलाश की। इसके अलावा कई ग्रामीणों ने भी नहर में छात्रों को तलाशने का प्रयास किया।

इस बीच मौके पर एसडीएम कोल आरके पांडेय, अतरौली सीओ विजयेन्द्र द्विवेदी,  सीओ तृतीय राजीव सिंह, एसओ क्वार्सी व दमकल के कर्मचारी और एएमयू के प्रसासनिक अधिकरी भी पहुंच गए। फिर गोताखोरों की मदद से करीब तीन घंटे तलाशने के बाद शाम छह बजे शव बरामद किये गये। फिर तीनों शवों को मेडिकल कॉलेज भेज दिया गया। तीनों शवों को फिलहाल पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। एसओ हरदुआगंज के अनुसार, इस मामले में अभी किसी तरह की लिखा पढ़ी नहीं हुई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें