फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नोटंकी में छेड़खानी से रोका तो सिपाहियों से हाथापाई

Mon, 08 Feb 2016 02:01 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो/अलीगढ़
विज्ञापन
विज्ञापन
नुमाइश में रविवार देर रात एक शिक्षण संस्थान के छात्रों ने नोटंकी में नृतकियों से छेड़खानी से रोकने पर सिपाहियों से हाथापाई कर दी। इसे लेकर वहां हंगामी स्थिति बन गई और मारपीट की नौबत आ गई। खबर पर काफी संख्या में फोर्स के साथ एसओ बन्नादेवी को आता देख छात्र वहां से भाग गए। यह छात्र एएमयू के बताए जा रहे हैं। पुलिस सीसीटीवी के आधार पर इन्हें चिह्नित करने की बात कह रही है।
विज्ञापन


वाकये के अनुसार रात करीब साढ़े ग्यारह बजे नोटंकी में नृतकियों पर आपत्तिजनक टिप्पणी, स्टेज पर चढ़कर उनसे छेड़खानी वहां मौजूद छात्रों की भीड़ ने कर दी। इस पर नोटंकी स्टाफ ने ऐतराज जताया तो पहले उनके साथ मारपीट कर दी। जब नोटंकी गेट पर मौजूद सिपाहियों व होमगार्डों ने अंदर जाकर उन्हें रोका तो उनके साथ भी अभद्रता व हाथापाई कर दी। इसे लेकर वहां हंगामी स्थिति बन गई।

इतना ही नहीं इन छात्रों ने नुमाइश परिसर में ही मौजूद अपने साथियों को भी फोन करके बुला लिया। इससे वहां काफी संख्या में भीड़ जमा हो गई। बात नोटंकी से हटकर जीटी रोड पर ही डांस पार्टी के बराबर आ गई और वहां हंगामा होने लगा।
विज्ञापन


इधर, बात बिगड़ती देख पुलिसकर्मियों ने वायरलेस पर सूचना दे दी। इस खबर पर नुमाइश परिसर में ही मौजूद एसओ बन्नादेवी अनुज कुमार, नुमाइश के जीटी रोड एसओ राजेश यादव आदि पुलिस बल के साथ एकत्रित होकर पहुंच गए। बाद में काफी संख्या में पहुंचे पुलिस बल पर जब छात्रों की भीड़ को ललकारना शुरू किया तो वहां से भीड़ खिसक गई। बाद में एसओ ने मामला समझा और आसपास इन लोगों को तलाश भी कराया।

मगर कोई नहीं मिला। एसओ के अनुसार सिपाहियों से कोई बात नहीं हुई। आपस में ही झगड़ा हुआ है। मारपीट करने वाले एएमयू के छात्र बताए गए हैं, जिनको सीसीटीवी के आधार पर चिह्नित किया जाएगा और उनके खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें